वायरल पोस्ट के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

आनंद महिंद्रा ने शेयर किया ‘सिक्किम सुंदरी’ का वीडियो, बोले- यह फूल धैर्य की मास्टर क्लास है

Sikkim Sundari Flower : आनंद महिंद्रा ने X पर एक दुर्लभ फूल ‘सिक्किम सुंदरी’ की तस्वीर साझा करते हुए इसे धैर्य की मास्टर क्लास बताया। यह फूल 7 से 30 साल बाद सिर्फ एक बार खिलता है।

हितेश तिवारी

Anand Mahindra Viral Post : देश के जाने-माने उद्योगपति आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर अपनी सोच और प्रेरणादायक पोस्ट के लिए पहचाने जाते हैं। इस बार उन्होंने अपने X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर एक बेहद दुर्लभ फूल ‘सिक्किम सुंदरी’ को लेकर पोस्ट साझा की है। यह फूल पूर्वी हिमालय के ऊंचे और दुर्गम इलाकों में पाया जाता है।

आनंद महिंद्रा ने इस पौधे की अनोखी प्रकृति को धैर्य की मिसाल बताते हुए इसे “धैर्य की मास्टर क्लास” कहा है। उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इस फूल के बारे में जानकर हैरान हो रहे हैं।

आनंद महिंद्रा ने शेयर किया दिलचस्प वीडियो

सिक्किम सुंदरी एक ऐसा पौधा है जो समुद्र तल से करीब 4,000 से 4,800 मीटर की ऊंचाई पर उगता है। यह पौधा कई सालों तक सिर्फ पत्तियों के गुच्छे के रूप में रहता है और अचानक एक दिन तेजी से बढ़ने लगता है।

खास बात यह है कि यह पौधा 7 से 30 साल तक सिर्फ पत्तियों के रूप में जीवित रहता है और फिर एक ही बार फूल देता है। फूल खिलने के समय इसकी ऊंचाई लगभग 2 मीटर तक पहुंच जाती है। इस प्रक्रिया को वैज्ञानिक भाषा में ‘मोनोकार्पी’ कहा जाता है, यानी पौधा अपने जीवन में केवल एक बार फूल देता है।

पोधे ने सिखाया जिवन में धैर्य जरूर रंग लाता है

आनंद महिंद्रा ने इसी विशेषता को जीवन से जोड़ते हुए इसे धैर्य का सबसे अच्छा उदाहरण बताया है। उनकी पोस्ट पर लोग न सिर्फ इस फूल की खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं, बल्कि इससे जुड़ी जानकारी भी साझा कर रहे हैं।

कुछ यूजर्स ने बताया कि सिक्किम सुंदरी को ‘हिम चमेली’ भी कहा जाता है और आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल पाचन, सूजन, लीवर और दर्द से जुड़ी समस्याओं में किया जाता है। यह पोस्ट लोगों को यह सिखाती है कि जीवन में कभी-कभी लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है, लेकिन सही समय आने पर मेहनत और धैर्य जरूर रंग लाते हैं।

Delhi CJP Protest LIVE: कानून का पालन नहीं करती CJP, इसी वजह से प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली- दिल्ली पुलिस

दिल्ली से चेन्नई जा रहे विमान में आग से हड़कंप, IndiGo फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

राहुल-केजरीवाल में अराजकता फैलाने की रेस; कांग्रेस, आप पर नितिन नवीन का हमला

आराधना मिश्रा के पदग्रहण में बवाल, समर्थकों में जूतम-पैजार; अजय राय को प्रमोद तिवारी ने हाथ जोड़कर मनाया

कौन सा अपराध किया था जो दादी का अंतिम चेहरा तक नहीं देखने दिया? दिपके परिवार का फूटा गुस्सा