वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

AAP रैली में हंगामा: विधायक गोपाल इटालिया पर एक शख्स ने जूता फेंका, महिला कार्यकर्ता ने कूदकर पकड़ा

Gopal Italia Shoe Attack गुजरात में आम आदमी पार्टी की एक रैली के दौरान एक शख्स द्वारा विधायक गोपाल इटालिया पर जूता फेंके जाने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हितेश तिवारी

AAP Rally Shoe Attack : आम आदमी पार्टी (AAP) की एक रैली के दौरान शनिवार को उस समय हंगामा मच गया, जब भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति ने अचानक AAP विधायक गोपाल इटालिया पर जूता फेंक दिया। घटना के कुछ ही सेकंड बाद वहां अफरा-तफरी फैल गई। मंच के सामने मौजूद कार्यकर्ता तुरंत हरकत में आए और जूता फेंकने वाले शख्स को पकड़ लिया।

वीडियो में दिखता है कि जैसे ही जूता इटालिया की ओर आया, मंच पर बैठी एक महिला ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और स्टेज से कूदकर आरोपी को पकड़ने में मदद की। इसके बाद कई कार्यकर्ताओं ने मिलकर उसकी जमकर पिटाई की।

घटना का वीडियो वायरल

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस आरोपी को भीड़ से बचाने की कोशिश करती है, लेकिन भीड़ इतनी ज्यादा थी कि पुलिसकर्मियों को काफी परेशान होना पड़ा। कई मिनट तक आरोपी को भीड़ के गुस्से से निकालने की कोशिश जारी रही।

रैली में हुई इस घटना के बाद राजनीति भी गरमा गई। AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस हमले को लेकर बीजेपी और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गुजरात में AAP की बढ़ती लोकप्रियता से दोनों पार्टियां घबराई हुई हैं। केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि AAP जब बीजेपी की नाकामियों पर सवाल उठाती है तो दर्द कांग्रेस को होता है और अब दोनों पार्टियां मिलकर AAP के खिलाफ लड़ रही हैं।

AAP ने कांग्रेस के कार्यकर्ता पर आरोप लगाया

AAP ने आरोप लगाया कि यह हमला कांग्रेस के कार्यकर्ता द्वारा किया गया है और यह दिखाता है कि गुजरात में AAP की बढ़ती ताकत से दोनों पार्टियां बौखला गई हैं। केजरीवाल ने कहा कि AAP नेता न डरते हैं और न झुकते हैं और गुजरात की जनता बदलाव का मन बना चुकी है।

इस घटना ने चुनावी माहौल में और तनाव बढ़ा दिया है। जहां AAP इसे राजनीतिक साजिश बता रही है, वहीं जूता फेंकने वाले शख्स के बारे में पुलिस जांच जारी है। रैली में मौजूद लोगों के मुताबिक ऐसे घटनाएं लोकतांत्रिक माहौल को खराब करने वाली होती हैं और इन्हें सख्ती से रोकना चाहिए।

UP Politics: मायावती के फैसले से BSP में भूचाल, आकाश आनंद को सपा और संजय निषाद ने दिया साथ आने का न्योता

लोकसभा चुनाव 2029 की तैयारी में जुटी BJP, 7 मोर्चों के प्रभारी नियुक्त; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी

BRICS पर चिदंबरम के बयान से सियासी घमासान, BJP ने बताया नाराज फूफा, कहा- कांग्रेस को FOMO का सता रहा डर

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को रेलवे का बड़ा तोहफा, 4 नई स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, चेक करें रूट, नंबर और टाइमिंग

पंजाब के पूर्व मंत्री भगत चुन्नी लाल का निधन, 2012 में बादल सरकार में रहे थे कैबिनेट मंत्री