रात 2 बजे साइकिलिंग! वायरल वीडियो देख यूजर्स बोले- हर शहर ऐसा सुरक्षित होना चाहिए

Girls Cycling at Night हैदराबाद में रात 2 बजे लड़कियों का साइकिल चलाने का वीडियो वायरल हुआ, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बहस छिड़ गई है।
A video of girls cycling at 2 AM in Hyderabad went viral, triggering a debate on women’s safety in India.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स -सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Hyderabad Viral Video : हैदराबाद की एक लड़की का देर रात साइकिल चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में काव्या मेथी खंडेलवाल अपनी बहन और दोस्तों के साथ रात दो बजे कोकापेट इलाके में साइकिल चलाती दिखाई देती हैं। भारत में देर रात महिलाओं का अकेले या दोस्तों के साथ बाहर घूमना अक्सर असुरक्षित माना जाता है।

इसी वजह से यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है। वीडियो में काव्या बेहद खुश नजर आती हैं और कहती हैं—“मैं सच में हैदराबाद में सुबह के दो बजे साइकिल चला रही हूं। मौसम बहुत अच्छा है। मुझे नहीं पता मैंने ऐसा अनुभव पहले कभी किया है या नहीं।”

वीडियो पर 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज

वीडियो में काव्या अपनी बहन के साथ साइकिल रेस लगाती भी दिखती हैं, जिससे साफ पता चलता है कि पूरा ग्रुप इस रात के माहौल का मजा ले रहा है। यह वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। अब तक 35 लाख से ज्यादा लोग इसे देख चुके हैं और 2 लाख 80 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

21 हजार से ज्यादा कमेंट्स में लोग अपनी राय साझा कर रहे हैं। कई यूजर्स इसे हैदराबाद की सुरक्षा का पॉजिटिव उदाहरण मान रहे हैं, जबकि कुछ इस बात पर सवाल उठा रहे हैं कि आखिर लड़कियों का एक ग्रुप इतनी देर रात इतनी बेफिक्र होकर साइकिल कैसे चला पा रहा है।

कमेंट सेक्शन में दिलचस्प बहस

कमेंट सेक्शन में दिलचस्प बहस देखने को मिली। कार्तिक नाम के एक यूजर ने लिखा कि जब कोई हैदराबाद की तारीफ करता है तो उन्हें व्यक्तिगत खुशी मिलती है। एक अन्य यूजर नाडोरा ने कहा कि काव्या की आवाज में उनकी खुशियां साफ सुनाई देती हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने पूछा कि शहर की सुरक्षा और प्रशासन को आखिर कौन इतना बेहतर ढंग से चला रहा है। ज़ोयसबेकहाउस नाम के अकाउंट ने लिखा—“हैदराबाद हमारे दिल में है।”

कई लोगों ने यह भी लिखा कि भारत के हर शहर को हैदराबाद जितना सुरक्षित होना चाहिए। वहीं एक यूजर आदित्य ने मजाक में लिखा—“यह हैदराबाद नहीं, बिहार है,” और बिहार की कानून व्यवस्था पर तंज कसा। कुल मिलाकर यह वीडियो न सिर्फ वायरल हुआ बल्कि भारत में महिलाओं की सुरक्षा और शहरों के माहौल को लेकर भी बड़ी बहस खड़ी कर गया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com