गणेश प्रतिम विसर्जन के दौरान हुआ हादसा (सौजन्य सोशल मीडिया) 
वायरल

आस्था के बीच अनहोनी:विसर्जन के दौरान चंद सकेंड में गंगा में समाया युवक, चीखते रह गए लोग, देखें VIDEO

Haridwar news: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक युवक देखते देखते गंगा नदी में समाहित हो गया। इस हृदयविदारक घटना से पूरा इलाक शोक में डूब गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

पूजा सिंह

Young Man Drowned In Ganga: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान उत्तराखंड के हरिद्वार में एक दिल दहला देने वाल हादसा हुआ, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। मूर्ति विसर्जन करते वक्त अचानक एक युवक गंगा की तेज धार में उतर गया और कुछ ही सेकंड में लहरों के बीच गायब हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की चीख-पुकार मच गई।

मंगलवार की देर रात मूर्ति विसर्जन के दौरान यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि किसी को समझ ही नहीं आया कि, आखिर युवक कहां गायब हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंचीं। टीम ने सर्च अभियान चलाया, कई घंटे बीत जाने के बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

देखते ही देखते में गंगा में समा गया युवक

इस घटना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो कनखल क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां राजघाट पर गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान निखिल गुप्ता (38) निवासी संदेश नगर गंगा नदी में बह गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि, श्रद्धालु गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए लेकर घाट पर पहुंचे है। चारों ओर जयकारे गूंज रहे थे, इस दौरान निखिल गुप्ता गंगा में उतरता है। संतुलन बिगड़ने से देखते ही देखते निखिल गंगा की लहरों में समा गया। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग चीखते चिल्लाते रह गए, लेकिन निखिल तेज बहाव में बह गया।

सर्च ऑपरेशन रही नाकाम

इस हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम मौके पर पहुंचीं और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। लेकिन अंधेरा होने के कारण एसडीआरएफ को सर्च ऑपरेशन चलाने में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। कई घंटों की मशक्कत के बाद भी निखिल का कोई सुराग नहीं लगा। आज सुबह टीम ने दोबारा सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन युवका का पता नहीं चला।

परिजनों का रो रोकर बूरा हाल

बता दें कि, निखिल गुप्ता संदेश नगर का रहने वाला था। हादसे की खबर जब परिजनों को मिली तो,  उनका रो रोकर बुरा हाल हो गया है। परिवारवालों के साथ ही घाट पर मौजूद लोगों भी गमगीन हो गए। साथ ही इस हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

BRICS Summit 2026 LIVE: BRICS समिट का आगाज, पीएम मोदी बोले- हम किसी के विरुद्ध नहीं, लेकिन बदलाव जरूरी

BRICS किसी के खिलाफ नहीं, UNSC में रिफॉर्म को अब टाल नहीं सकते; PM मोदी का दुनिया को संदेश

BRICS Summit 2026: भारत पहुंचे शी जिनपिंग; PM नरेंद्र मोदी की इथियोपिया-मलेशिया के साथ बैठक

ईरान से रिश्तें न बिगाड़े प्रधानमंत्री, मोदी-पेजेशकियान मुलाकात पर बोले प्रमोद तिवारी, कहा- चीन से समझौता नहीं

BRICS Summit: शी जिनपिंग के साथ दो प्रभावशाली नेताओं की नई दिल्ली में मौजूदगी, कौन हैं काई ची और वांग यी?