रीवा में तालाब चोरी के मामले में ग्रामीणों ने कराई मुनादी (सौजन्य सोशल मीडिया) 
वायरल

MP का गजब मामला! चोरी हो गया पूरा का पूरा तलाब, ढ़ूढने वाले मिलेगा इनाम

Rewa news: एमपी के रीवा से चोरी का अनोखा मामला सामने आया है। यहां हीरे मोती, गहने और अन्य बहुमूल्य चीजों की नहीं बल्कि, सार्वजनिक तालाब की ही चोरी हो गई है। इस मामले को जानने के लिए पूरी खबर पढ़ें...

पूजा सिंह

Pond Was Stolen In Rewa: मध्यप्रदेश जितना अजब है, यहां घटित होने वाली घटनाएं उतनी ही गजब है। अक्सर चोरी की खबरें घर, दुकान या गाड़ियों तक सीमित रहती हैं, लेकिन रीवा जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया। यहां पूरा का पूरा तालाब ही चोरी हो गया। जी हां, सही पढ़ रहे हैं आप, यहां एक जलाशय ही रातों-रात गयाब हो गया है।

मध्यप्रदेश अपनी संस्कृति, इतिहास और परंपराओं के लिए तो मशहूर है ही, लेकिन यहां घटने वाली अजब-गजब घटनाएं भी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। अब रीवा जिले के पुरवा मनीराम पंचायत में चोरी का अनोखा मामला सामने आया है। आरटीआई (RTI) में खुलासा हुआ है कि, यहां 25 लाख रुपए की लागत से सार्वजनिक सरोवर का निर्माण कराया गया था। लेकिन जब ग्रामीण उसे देखने गए तो, तालाब वहां है ही नहीं। सरोवर की तलाश में ग्रामीण भटक रहे हैं। पुलिस प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री मोहान यादव तक गुहार लगा चुके हैं, लेकिन सरोवर नहीं मिला।

चोर को ढूंढने वाले को मिलेगा इनाम

ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से इस बारे में कई बार शिकायत की, लेकिन इसका को हल नहीं निकला। थक-हारकर ग्रामीणों ने मुनादी करा दी कि, तालाब  को ढूंढने वालों को इनाम दिया जाएगा। पुलिस के मुताबिक कुछ दिन पहले ग्रामीण थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराना चाहते थे। ग्रामीणों का कहना था कि, 'हमारा तालाब चोरी हो गया है।' इस अनोखी शिकायत को सुनने के बाद पुलिस भी दंग रह गई। पुलिस वालों ने समझाया कि तालाब चोरी नहीं हो सकता, इसलिए मामला दर्ज नहीं किया जा सकता। पुलिस ने राजस्व विभाग से संपर्क करने को कहा गया। मामला सामने आने के बाद कलेक्टर ने जांच करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

RTI में हुआ मामले का खुलासा

बता दें कि, आरटीआई (RTI) कार्यकर्ता ललित मिश्र के मुताबिक, अमृत सरोवर तालाब का निर्माण 24.94 लाख रुपए की लगात से 9 अगस्त 2023 को कराया गया था। इसका निर्माण पुरवा मनीराम पंचायत के ग्राम कठौली में कराया गया था। जिस जगह पर तालाब का निर्माण दिखाया गया है, वह राजस्व के अभिलेख के मुताबिक भूमि क्रमांक 117 पर दर्ज है। लेकिन मौके पर किसी भी प्रकार के तालाब निर्माण नहीं कराया गया है। आरटीआई कार्यकर्ता के मुताबिक उस जगह पर ग्राम पंचायत सरपंच ने नाले पर बांध बनाकर पानी रकवा नंबर 122 जमीन पर इकट्ठा किया गया है। पानी इकट्ठा होते ही तालाब दिखाकर 24 लाख 94 हजार रुपए की राशि निकाल ली गई।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन