MSRDC एमडी डॉ. अनिल गायकवाड का खास इंटरव्यू 
वीडियो

Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे 'मिसिंग लिंक'! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन

Mumbai Pune Expressway Missing Link: मुंबई-पुणे मिसिंग लिंक का 1 मई को लोकार्पण होगा। 182 मीटर ऊंचे पुल और विशाल सुरंगों से सफर सुपरफास्ट होगा। यहां देखें MSRDC एमडी डॉ. अनिल गायकवाड का खास इंटरव्यू।

प्रिया जैस

MSRDC MD Anil Kumar Gaikwad Interview: मुंबई और पुणे के बीच का सफर अब और भी आसान और तेज होने वाला है। एमएसआरडीसी (MSRDC) के एमडी डॉ. अनिल कुमार गायकवाड ने मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के बहुप्रतीक्षित 'मिसिंग लिंक' प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस प्रोजेक्ट को डॉ. गायकवाड ने अपने करियर का सबसे जटिल और महत्वपूर्ण 'माइलस्टोन' बताया है। इस 'मिसिंग लिंक' की सबसे बड़ी खासियत इसके विशाल बोगदे (सुरंग) और 650 मीटर लंबा केबल-स्टेयड ब्रिज है, जो 182 मीटर ऊंचे दो खंभों पर टिका है। यह पुल 60 मंजिला इमारत जितना ऊंचा है और इसमें 120 केबल्स का उपयोग किया गया है। इस इंटरव्यू में जानें इस परियोजना की सफलता से किसे होगा फायदा। डॉ. गायकवाड ने बताया कि इसका लोकार्पण 1 मई को मुख्यमंत्री के हाथों होने जा रहा है। उन्होंने यात्रियों से 120 किमी/घंटा की गति सीमा का पालन करने और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए यातायात नियमों का पालन करने की अपील भी की है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें