केदारनाथ-यमुनोत्री  
उत्तराखण्ड

आज से केदारनाथ-यमुनोत्री के कपाट बंद, जानें कब होंगे बद्रीनाथ धाम के दरवाजे बंद

विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ और यमुनोत्री के धाम कपाट भैया दूज के पावन पर्व पर आज यानी रविवार 3 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसमें से यमुनोत्री के धाम आज 12.05 मिनट पर अभिजीत मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

राहुल गोस्वामी

उत्तरकाशी : विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ और यमुनोत्री के धाम कपाट भैया दूज के पावन पर्व पर आज यानी रविवार 3 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसमें से यमुनोत्री के धाम आज 12.05 मिनट पर अभिजीत मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। वहीं केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह 8.30 बजे विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। इसके साथ ही बद्रीनाथ धाम के कपाट आगामी 17 नवंबर को रात नौ बजकर सात मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

ऐसे में बाबा केदार की चल उत्सव विग्रह डोली धाम से अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान करते हुए आज रात्रि प्रवास के लिए रामपुर पहुंचेगी। बाबा केदार की डोली छह माह की शीतकालीन पूजा के लिए आगामी 5 नवंबर को ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान होगी। इलके साथ ही शीतकाल में छह माह तक मां यमुना के दर्शन अब शीतकालीन प्रवास खुशीमठ खरसाली गांव में किए जाएंगे।

कब बंद होंगे कपाट?

जानकारी दें कि भैया दूज के दिन केदारनाथ और यमुनोत्री कपाट बंद किए जाते हैं। वहीं पंचमुखी मूर्ति को चल विग्रह डोली में रखा जाएगा। चल विग्रह डोली उखीमठ के ओंकारेश्वर पहुंचेगी। गौरीकुंड, सोनप्रयाग होते हुए आज रामपुर में डोली पहुंचेगी। आगामी 5 नवंबर को ओंकारेश्वर में केदारनाथ विराजमान होंगे। इसी साल 16 लाख यात्री केदारनाथ धाम दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। पिछले 6 दिन में 1 लाख तीर्थयात्री केदारनाथ पहुंचे थे। आज ही यमुनोत्री धाम के कपाट भी बंद होंगे।

गौरतलब है कि, इस वर्ष बद्रीनाथ में 11 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन किये, जबकि केदारनाथ में 13.5 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे हैं। अब तय घोषणा के अनुसार, केदारनाथ-यमुनोत्री के कपाट आज तीन नवंबर को बंद होंगे। इसी तरह, रुद्रनाथ के कपाट आगामी 17 अक्टूबर को, तुंगनाथ के आगामी चार नवंबर को और मदमहेश्वर के कपाट 20 नवंबर को बंद होंगे। बता दें कि, बर्फ से ढके रहने के कारण उत्तराखंड के ये मंदिर सर्दियों में बंद रहते हैं, जहां हर साल देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु आते हैं।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी