चमोली में देर रात फटा बादल (सौजन्य सोशल मीडिया) 
उत्तराखण्ड

Uttarakhand: चमोली में देर रात फटा बादल, थराली गांव में मची भारी तबाही

Cloud burs news: उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। देर रात बादल फटने से एक युवती की मौत हुई है और वहीं एक व्यक्ति लापता बताया जा रहा है।

पूजा सिंह

Cloud Burst In Chamoli: शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे एक बार फिर उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा ने तहाबी मचाई है। चमोली के थराली कस्बे और उसके आसपास के इलाकों में बादल फटने से हड़कंप मच गया। मूसलाधार बारिश होने के कारण तहसील परिसर और कई घरों में मलबा घुस गया। मिली जानकारी के मुताबिक सागवाड़ा गांव में एक युवती की मौत हुई है और वहीं एक व्यक्ति लापता बताया जा रहा है।

बादल फटने से चारों अफरा तफरी मच गई। थराली कस्बे, आसपास के गांवों और बाजारों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मूसलाधार बारिश होने के कारण थराली बाजार, तहसील परिसर और कई घरों में मलबा घुस गया, गाड़ियां भी दब गईं। वहीं सागवाड़ा गांव में एक युवती की मौत हुई है और जबकि एक व्यक्ति लापता है। सड़कों पर मलबा आ जाने के कारण थराली-ग्वालदम और थराली-सागवाड़ा मार्ग बंद हो गया है। एसडीआरएफ (SDRF) की टीम राहत कार्य में लगी है।

तहसील परिसर और एसडीएम आवास में घुसा मलबा

बता दें कि, बादल फटने का सबसे ज्यादा असर थराली बाजार, कोटदीप और तहसील परिसर में देखने को मिला। यहां तहसील परिसर, एसडीएम आवास और कई घरों में मलबा घुस गया। तहसील परिसर में खड़ी कई गाड़ियां मलबे में दब गई है। इसके साथ ही मलबे की चपेट में आने से कई दुकानें भी क्षतिग्रस्त हुई है। वहीं सागवाड़ा गांव में मलबे में दबने के कारण एक युवती की मौत हो गई है। जबकि एक व्यक्ति के लापता होने की सूचना है।

प्रशासन की टीम राहत बचाव कार्य में जुटी

दूसरी तरफ सागवाड़ा गांव में मलबे में दबने के कारण एक युवती की मौत हो गई है। जबकि एक व्यक्ति के लापता होने की सूचना है। पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य में जुट गई है। मूसलाधार बारिश होने के कारण पिंडर और प्राणमती नदियां उफान पर हैं। वहीं सड़कों पर जगह-जगह मलबा जमा होने से यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है।

CM धामी ने जताया दुख

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बादल फटने की घटना पर दुख जताया है। सीएम धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि, 'जनपद चमोली के थराली क्षेत्र में देर रात बादल फटने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं। इस सम्बन्ध में निरंतर स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूँ और स्वयं स्थिति की गहन निगरानी कर रहा हूं। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूँ।

गरीबों की सेवा से नोबेल और भारत रत्न तक, जानिए मदर टेरेसा की जिंदगी की पूरी कहानी

गांधी खानदान की बहू, पर BJP में बनाई धाक; परिवार की सियासत से अलग मेनका गांधी ने यूं तय किया राजनीतिक सफर

त्योहारों के रंग में रंगा देश, PM मोदी और अन्य नेताओं ने दी ओणम और ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की बधाई

यह इस्लाम पर हमला...हिजाब के खिलाफ हाईकोर्ट के फैसले पर बिफरे ओवैसी, कहा- आप कौन हैं नियम तय करने वाले

Bank Holiday Today: आज इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट