बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 11 की मौत; मरने वाले में ज्यादातर बच्चे

Vaishali Boat Capsized: बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर दियारा इलाके में नाव पलटने से 11 लोगों की मौत हो गई।मरने वालों में ज्यादातर नाबालिग हैं, जो नाव पर सवाल होकर किसी दावत में जा रहे थे।
11 children died in Vaishali boat accident
घटनास्थल की तस्वीर(सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर दियारा इलाके में नाव पलटने से 11 लोगों की मौत।

  • मरने वालों में ज्यादातर नाबालिग हैं, जो नाव पर सवार होकर दावत में जा रहे थे।

  • जिला पुलिस और एसडीआरएफ की एक टीम सर्च ऑपरेशन के लिए मौजूद है।

Vaishali Boat Capsized: बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर दियारा इलाके में नाव पलटने से 11 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में ज्यादातर नाबालिग हैं, जो नाव पर सवार होकर किसी दावत में जा रहे थे। जिला पुलिस अधिकारियों और एसडीआरएफ (SDRF) की एक टीम को सर्च ऑपरेशन के लिए भेजा गया है। वैशाली जिलाधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है।

हादसे के बाद अधिकारियों की एक टीम मौके पर भेज दी गई है। राहत और बचाव काम के लिए NDRF की टीमों को भी इलाके में तैनात किया गया है। नदी में लापता लोगों की तलाश में स्थानीय गांववाले भी प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com