केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (सोर्स- नवभारत ब्यूरो)
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड को ₹1475 करोड़ का बड़ा तोहफा, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

Amit Shah Uttarakhand Visit: कार्यक्रम में बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत के निर्माण की यात्रा का पहला पड़ाव उत्तराखण्ड होगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्योत्सव गौरव का अवसर है।

मनोज आर्या

Highlights:

  • गृह मंत्री ने देहरादून में ₹1475.31 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

  • इनमें ₹1073.11 करोड़ की 44 योजनाओं का शिलान्यास और ₹402.20 करोड़ की 18 योजनाओं का लोकार्पण शामिल है।

  • ये परियोजनाएं सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, शहरी विकास और अन्य सुविधाओं से संबंधित हैं।

Amit Shah Uttarakhand Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित उत्तराखण्ड राज्योत्सव समारोह में ₹1475.31 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

इनमें ₹1073.11 करोड़ की 44 योजनाओं का शिलान्यास तथा ₹402.20 करोड़ की 18 योजनाओं का लोकार्पण शामिल है। ये परियोजनाएं सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, शहरी विकास और अन्य आधारभूत सुविधाओं से संबंधित हैं।

'विकसित भारत का पहला पड़ाव उत्तराखण्ड'

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण की यात्रा का पहला पड़ाव उत्तराखण्ड होगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्योत्सव गौरव, सिद्धि और संकल्प का अवसर है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण किया और आज पीएम मोदी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है।

गृह मंत्री ने आगे कहा कि साल 2022 की तुलना में उत्तराखण्ड की जीएसडीपी में 50 प्रतिशत तथा प्रति व्यक्ति आय में 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में हुए ₹3.56 लाख करोड़ के निवेश समझौतों में से एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की ग्राउंडिंग हो चुकी है।

'35 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी'

उन्होंने समान नागरिक संहिता, सख्त नकल विरोधी कानून और धर्मांतरण विरोधी कानून सहित राज्य सरकार के महत्वपूर्ण निर्णयों की सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में 35 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां मिली हैं। राज्य में तीन लाख से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं।

'उत्तराखण्ड में विकास को नई गति मिली'

अमित शाह ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, चारधाम ऑलवेदर रोड, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, केदारनाथ एवं हेमकुण्ड साहिब रोपवे सहित विभिन्न परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के प्रयासों से उत्तराखण्ड में विकास को नई गति मिली है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की।

वहीं, सीएम धामी ने गृह मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि पीएम मोदी एवं अमित शाह के मार्गदर्शन में राज्य सरकार उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कनेक्टिविटी, पर्यटन, उद्योग, स्वरोजगार और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है।

नीति आयोग के सतत विकास लक्ष्य सूचकांक में उत्तराखण्ड ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित 'राष्ट्रपति पुलिस कलर' प्रदान किए जाने पर केंद्रीय गृह मंत्री का आभार व्यक्त किया।

सीएम धामी ने गृह मंत्री का स्वागत किया

समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री ने 15 विभूतियों को उत्तराखण्ड गौरव सम्मान पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया। प्रसिद्ध लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्रदान किए गए। अदम्य साहस का परिचय देने वाले छह बच्चों को प्रथम मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रत्येक बच्चे को ₹51 हजार की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री को उत्तराखण्ड की पारंपरिक टोपी, शॉल, गंगाजली एवं समुद्र मंथन का प्रतीक चिह्न भेंट किया। समारोह में पूर्व मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, सांसद, प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में प्रदेशवासी उपस्थित थे।

दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण से जहरीली हुई हवा; CAQM ने लागू किया GRAP-3, जाने क्या होंगी पाबंदिया

आदिवासी लीडर निशा भगत ने की खुदकुशी, फेसबुक लाइव के बाद उठाया दर्दनाक कदम

CJI सूर्यकांत पर पोस्ट से भड़का सुप्रीम कोर्ट, केरल कांग्रेस से पूछा- अवमानना की कार्रवाई क्यों न हो?

मुंबई हाई कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, BSE और अमिताभ बच्चन का जलसा भी निशाने पर

पटियाला में कर्मभूमी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, पंजाब से बिहार जा रही थी ट्रेन