उत्तराखंड पुलिस में 198 पदों पर भर्ती की तैयारी, SI और प्लाटून कमांडर समेत कई पदों पर मिलेगा मौका

Uttarakhand Police SI Recruitment 2026: उत्तराखंड पुलिस में SI, प्लाटून कमांडर और फायर ऑफिसर के 198 पदों पर भर्ती की तैयारी है। जानें पदों का विवरण, चयन प्रक्रिया और आवेदन से जुड़ी जानकारी।
Uttarakhand Police Recruitment 2026
उत्तराखंड पुलिस में 198 पदों पर भर्ती की तैयारी,सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • उत्तराखंड पुलिस में कुल 198 पदों पर सीधी भर्ती की तैयारी।

  • SI नागरिक पुलिस के 93 और प्लाटून कमांडर के 81 पद शामिल।

  • भर्ती का प्रस्ताव UKSSSC को भेजा गया; आवेदन की तारीख और योग्यता की जानकारी नोटिफिकेशन में आएगी।

Uttarakhand Daroga Bharti 2026: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए पुलिस विभाग में भर्ती का अच्छा अवसर आने वाला है। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने सब-इंस्पेक्टर (दारोगा), प्लाटून कमांडर और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के कुल 198 पदों पर सीधी भर्ती का प्रस्ताव भेज दिया है।

पुलिस मुख्यालय की ओर से यह अधियाचन उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) को भेजा गया है। अब आयोग की ओर से भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इसके बाद योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती में लिखित परीक्षा के साथ शारीरिक दक्षता परीक्षा भी आयोजित की जाएगी।

उत्तराखंड पुलिस में किन पदों पर होगी भर्ती?

पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक) सुनील कुमार मीणा की ओर से 22 अक्टूबर 2026 को जारी पत्र के अनुसार, कुल 198 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इनमें अलग-अलग पदों के लिए रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:

Uttarakhand Police Recruitment 2026
MP Police Driver Bharti 2026: पुलिस में ड्राइवर के 1000 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन; जानें लास्ट डेट

जल्द शुरू हो सकती है आवेदन प्रक्रिया

उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने भर्ती को आगे बढ़ाने के लिए अधियाचन उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव को भेज दिया है। पत्र की एक प्रति राज्य के गृह विभाग को भी भेजी गई है।

अब आयोग भर्ती से संबंधित विस्तृत विज्ञापन जारी करेगा। इसमें आवेदन की शुरुआत और अंतिम तारीख, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाएगी। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट से होगा चयन

इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन सीधी भर्ती प्रक्रिया के तहत किया जाएगा। इसमें लिखित परीक्षा के साथ शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी फिजिकल टेस्ट भी शामिल होगा। उम्मीदवारों को दोनों चरणों की तैयारी करनी होगी।

हालांकि, लिखित परीक्षा का पैटर्न, फिजिकल टेस्ट के मानक, आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी विस्तृत जानकारी अभी भर्ती नोटिफिकेशन में जारी होनी है।

Uttarakhand Police Recruitment 2026
ओडिशा पुलिस में 7,268 पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं पास के लिए मौका; जानें उम्र सीमा और आवेदन की पूरी डिटेल

कहां देख सकेंगे भर्ती का नोटिफिकेशन?

भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार आवेदन शुरू होने, पात्रता और परीक्षा से जुड़ी जानकारी इसी वेबसाइट पर देख सकेंगे।

फिलहाल भर्ती का प्रस्ताव आयोग को भेजा गया है। आवेदन की तारीख और अन्य जरूरी शर्तों की घोषणा नोटिफिकेशन जारी होने के बाद होगी।