लोगों से पूछताछ करती पुलिस। इमेज-सोशल मीडिया 
उत्तर प्रदेश

तुम चाहते थे न कि मैं मर जाऊं...कहकर छात्रा ने जहर खाकर दे दी जान, यूपी की घटना से हर कोई हैरान

Mahoba Student Poisoned: उत्तर प्रदेश के महोबा में एक छात्रा ने शोहदे की हरकतों से परेशान होकर जहर खाकर अपनी जान दे दी। छात्रा ने अपनी मौत के लिए युवक को जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने केस दर्ज किया है।

रंजन कुमार

Mahoba News: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में छात्रा ने शोहदे की हरकतों से तंग आकर जहर खाकर अपनी जान दे दी। उसने जहर खाते हुए वीडियो बनाकर पड़ोसी गांव के शोहदे को मोबाइल पर भेजा और उसे अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पीड़ित परिजनों ने युवक पर बेटी को चार साल से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही कार्रवाई शुरू की गई है। सभी पहलुओं से इसकी जांच की जा रही है।

दरअसल, मामला चरखारी कोतवाली के चंदौली का गांव है। यहां रामभगत की बेटी प्रिया (21) ने पड़ोसी गांव के युवक की हरकतों से तंग आकर मंगलवार को जहर खा लिया। उसने जहर खाते हुए वीडियो बनाया और फिर व्हाट्सएप पर युवक को भेजा। उसने कहा है कि तुम चाहते थे न कि मैं मर जाऊं। अब तुम्हारे मन का हो जाएगा। खुश रहना। तुमने मुझे बहुत परेशान कर रखा था।

झांसी जाने के दौरान तोड़ा दम

जहर का असर होते छात्रा अचेत होकर गिर गई । परिजनों ने आनन-फानन में छात्रा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहां हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाने के दौरान मऊरानीपुर के पास छात्रा ने दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

चार साल से कर रहा था प्रताड़ित

पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी बेटी होनहार छात्रा थी। उन्होंने कहा कि पड़ोसी गांव का युवक रामनरेश चार साल से उनकी बेटी को प्रताड़ित कर रहा था। बेटी ने घर पर जानकारी दी तो आरोपी के घर में शिकायत भी की थी। फिर भी युवक ने पीछा नहीं छोड़ा। बेटी ने मानसिक रूप से परेशान होकर आत्मघाती कदम उठा लिया।

तहरीर के आधार पर केस दर्ज

अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। मोबाइल से मिले वीडियो और अन्य तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गांव में शोक की लहर

जवान बेटी और गांव एक होनहार छात्रा की सनसनीखेज मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजन बेटी के आत्मघाती कदम उठाने के लिए आरोपी को जिम्मेदार मानते हुए कोस रहे हैं। मृतका के परिजनों ने पुलिस से आरोपी पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें