सीएम योगी व मौलाना तौकीर रजा (डिजाइन फोटो) 
उत्तर प्रदेश

मौलाना तौकीर रजा को मिट्टी में मिला देंगे योगी! तैयार हो गया 'बाबा' का बुलडोजर, अब एक्शन की बारी

Uttar Pradesh News: बरेली दंगों में मौलाना तौकीर रजा की गिरफ्तारी के बाद, उनके बाज़ार पर बुलडोज़र चलाने की तैयारी चल रही है। नॉवेल्टी स्क्वायर स्थित इस दो मंजिला बाज़ार में 37 दुकानें हैं।

अभिषेक सिंह

Maulana Tauqeer Raza: उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने बरेली के 'जहरीले' मौलाना तौकीर रजा पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शासन और प्रशासन ने रजा को नेस्तनाबूद करने का पूरा प्लान बना लिया है। अब सरकार जो कुछ करने जा रही है उससे मौलाना तौकीर रजा को बड़ा झटका लगने वाला है।

बरेली दंगों में मौलाना तौकीर रजा की गिरफ्तारी के बाद, उनके बाज़ार पर बुलडोज़र चलाने की तैयारी चल रही है। नॉवेल्टी स्क्वायर स्थित इस दो मंजिला बाज़ार में 37 दुकानें हैं। बुलडोज़र चलाने के लिए बाज़ार की दुकानों को खाली करा लिया गया है।

नफीस ने पुलिस की दी थी धमकी

इस बाज़ार की देखरेख मौलाना तौकीर रज़ा की पार्टी, आईएमसी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. नफीस करते हैं। दंगों से पहले नफीस ने पुलिस के हाथ काटने और उनकी वर्दी उतारने की धमकी दी थी। अधिकारियों के अनुसार, यह बाज़ार नगर निगम की ज़मीन पर अवैध रूप से बनाया गया था। इस बीच, बरेली में 30 सितंबर तक इंटरनेट बंद कर दिया गया है।

दो मंजिला इमारत को किया सील

बरेली के नॉवेल्टी स्क्वायर स्थित जिस दो मंजिला इमारत को प्रशासन ने सील कर दिया है, उसमें 37 दुकानें हैं। सामने की दुकानों का किराया 10,000 से 12,000 रुपये प्रति माह है। अंदर की दुकानों का किराया 5,000 से 7,000 रुपये प्रति माह है। मासिक किराया 2 लाख रुपये से ज़्यादा आता है। शहर के पॉश इलाके में स्थित इस बाज़ार की कीमत करोड़ों रुपये है। दुकानदारों के अनुसार इसकी अनुमानित कीमत 30 करोड़ रुपये से ज़्यादा है।

दुकानदारों ने खाली कर दी दुकानें

प्रशासन के निर्देश के बाद बाज़ार के सभी दुकानदारों ने अपनी दुकानें खाली कर दीं और अपना सामान हटाकर दूसरी जगह ले गए। सभी दुकानों को खाली कराने के बाद, प्रशासन की टीम ने बाज़ार को सील कर दिया। सुरक्षा के लिए पुलिस मौजूद है। अधिकारियों के अनुसार आज बाज़ार को सील कर दिया गया है। अब वरिष्ठ अधिकारियों से बात की जाएगी और उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन के आदेश के बाद दुकानदार तेजी से अपना सामान समेट रहे हैं। मीडिया से बात करते हुए एक दुकानदार ने बताया कि उनके पास हाई कोर्ट का स्टे ऑर्डर है, लेकिन अधिकारी उसका पालन नहीं कर रहे हैं। वे दुकान खाली करने की मांग कर रहे हैं। इसलिए वे दुकान खाली कर रहे हैं।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें