सिंगापुर के एक विदेशी पर्यटक का लाखों की नकदी बरामद की  (सोर्स : नवभारत लाइव )
वाराणसी

काशी में वंदे भारत में छूटा विदेशी पर्यटक का लाखों रुपये से भरा बैग, रेलवे की ईमानदारी ने जीता दिल

RPF Returned Entire Cash Bag Safe: आरपीएफ ने वीडियोग्राफी के बीच बैग खुलवाया और सत्यापन और सीसीटीवी जांच के बाद पूरी नकदी लौटाई, 500 बौद्ध भिक्षुओं की मदद और दान के लिए भारत आए थे सिंगापुर के पर्यटक।

शक्ति सौरभ, धर्मेंद्र कुमार चौबे

Highlights:

  • वंदे भारत में सिंगापुर के पर्यटक का लाखों रुपये से भरा बैग छूटा

  • पर्यटक 500 बौद्ध भिक्षुओं की मदद और दान के लिए भारत आए थे

  • आरपीएफ ने जांच के बाद पूरी नकदी और बैग सुरक्षित लौटाया

Lakhs Cash Recovered From Foreign Tourist : काशी में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और रेलकर्मियों की सतर्कता, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल सामने आई है। नई दिल्ली से वाराणसी आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में सिंगापुर के एक विदेशी पर्यटक का लाखों रुपये की नकदी से भरा बैग छूट गया।

रेलवे कर्मचारियों और आरपीएफ की तत्परता से न केवल बैग सुरक्षित बरामद किया गया, बल्कि अगले दिन पूरी नकदी सहित उसे उसके वास्तविक मालिक को वापस सौंप दिया गया। विदेशी पर्यटक ने रेलवे कर्मचारियों की कार्यशैली और ईमानदारी की जमकर सराहना की।

ट्रेन के यार्ड में जाने के दौरान बरामद हुआ था बैग

जानकारी के अनुसार, सिंगापुर निवासी लिम वे शंग (Lim Wei Sheng) 22416 नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस से काशी पहुंचे थे। 20 नवंबर की रात करीब 11 बजे ट्रेन वाराणसी जंक्शन पहुंची।

सभी यात्रियों के उतरने के बाद ट्रेन को रखरखाव के लिए यार्ड में ले जाया जा रहा था। इसी दौरान एक लावारिस बैग मिलने की सूचना रेलवे अधिकारियों को मिली। सूचना पर आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे और बैग को कब्जे में लेकर थाने ले आए।

आरपीएफ ने जांच के बाद पूरी नकदी लौटाया

नियमानुसार पूरी प्रक्रिया और वीडियोग्राफी के बीच बैग खोला गया तो उसमें एक काला पाउच मिला। जांच और गिनती में पाउच से 2 लाख 11 हजार 650 रुपये भारतीय मुद्रा और 1,000 अमेरिकी डॉलर बरामद हुए।

डॉलर 100, 50 और 10 के अलग-अलग मूल्य के नोटों में थे। इसके अलावा बैग में श्रीलंकाई मुद्रा के 1 लाख 22 हजार रुपये और सिंगापुर के 66 डॉलर भी रखे थे। नकदी की गिनती और वीडियोग्राफी के बाद बैग को सील कर सुरक्षित थाने में रख दिया गया।

अगले दिन सुबह सिंगापुर के पर्यटक स्थानीय टूरिस्ट गाइड के साथ बैग की तलाश में पहुंचे। आरपीएफ और रेलवे अधिकारियों ने उनकी पहचान का सत्यापन किया, बयान दर्ज किया और स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद बैग और उसमें रखी पूरी नकदी उन्हें सुरक्षित लौटा दी गई।

विदेशी पर्यटक बौद्ध धर्म के 'कठिना' कार्यक्रम में शामिल होने आए थे

खास बात यह रही कि विदेशी पर्यटक भारत में बौद्ध धर्म के 'कठिना' (Kathina) कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। उन्होंने बताया कि वह करीब 500 बौद्ध भिक्षुओं की मदद और जरूरतमंदों को दान देने के उद्देश्य से भारत पहुंचे हैं।

बैग में रखी रकम इसी सेवा और दान से जुड़े कार्यक्रमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण थी। बैग खोने से वह काफी चिंतित हो गए थे, लेकिन रेलवे कर्मचारियों और आरपीएफ के सहयोग से उन्हें बड़ी राहत मिली।

पर्यटक ने वाराणसी कैंट रेलवे सुरक्षा बल और रेलकर्मियों का आभार जताते हुए कहा कि भारत में उन्हें बेहतरीन सहयोग और ईमानदारी का अनुभव हुआ।

Kal Ka Mausam: 22 नवंबर को किन राज्यों में बरसेंगे बादल और कहां छाएगा घना कोहरा? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

चचेरे-ममेरे भाई-बहन की शादी पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का एक और पड़ाव पार! 50 किमी लंबे कॉरिडोर पर दौड़ी बिजली, यात्रियों के लिए खुशखबरी

बिहार की मिट्टी को नमन, छठ से नीतीश कुमार के सुशासन तक; वैशाली में पीएम मोदी के भाषण की 5 बड़ी बातें

UPI लेनदेन में महाराष्ट्र का दबदबा: 2.94 लाख करोड़ के ट्रांजेक्शन के साथ नंबर-1; जानें अन्य राज्यों का हाल