UPI लेनदेन में महाराष्ट्र का दबदबा: 2.94 लाख करोड़ के ट्रांजेक्शन के साथ नंबर-1; जानें अन्य राज्यों का हाल

Maharashtra Tops in UPI Transactions: डिजिटल पेमेंट के मामले में महाराष्ट्र देशभर में पहले स्थान पर है। अक्टूबर में राज्य से 253.04 करोड़ UPI ट्रांजेक्शन के जरिए 2,94,839.55 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ।
Maharashtra Tops in UPI Transactions
डिजिटल पेमेंटसोर्स: एक्स/ @UPI_NPCI
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • UPI लेनदेन में महाराष्ट्र देश में पहले पायदान पर

  • महाराष्ट्र में 253.04 करोड़ यूपीआई ट्रांजेक्शन

  • 2,94,839.55 करोड़ रुपये की कुल लेनदेन राशि

  • उत्तर प्रदेश ने कर्नाटक को पछाड़कर दूसरा स्थान हासिल किया

Digital Payment UPI Ranking State Wise: देश में डिजिटल पेमेंट की क्रांति में महाराष्ट्र ने एक बार फिर अपना दबदबा साबित किया है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा जारी अक्टूबर महीने के ताजा आंकड़ों के अनुसार, यूपीआई के जरिए होने वाले कुल लेनदेन और ट्रांजेक्शन की रकम, दोनों ही मामलों में महाराष्ट्र देशभर में पहले स्थान पर काबिज है। महाराष्ट्र के लोगों ने डिजिटल लेनदेन को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बना लिया है, जिसका नतीजा है कि राज्य बाकी राज्यों से काफी आगे निकल चुका है।

महाराष्ट्र के आसपास भी नहीं कोई राज्य

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में अक्टूबर के दौरान कुल 253.04 करोड़ यूपीआई ट्रांजेक्शन दर्ज किए गए। इन ट्रांजेक्शन के माध्यम से राज्य में कुल 2,94,839.55 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि का लेनदेन हुआ। यह आंकड़ा देश के दूसरे और तीसरे नंबर के राज्यों के मुकाबले लगभग दोगुना है।

आर्थिक राजधानी मुंबई, पुणे और नागपुर जैसे बड़े शहरों के साथ-साथ अब महाराष्ट्र के ग्रामीण और कस्बाई इलाकों में भी छोटे दुकानदारों से लेकर बड़े व्यापारियों तक यूपीआई का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है।

Maharashtra Tops in UPI Transactions
ऑनलाइन ठगी और डिजिटल अरेस्ट से बचाएगा एक्सिस बैंक! देशभर में शुरू किया खास सेफ बैंकिंग जागरूकता अभियान

दूसरे और तीसरे स्थान के लिए यूपी और कर्नाटक में मुकाबला

UPI ट्रांजेक्शन में दूसरे और तीसरे स्थान के लिए उत्तर प्रदेश और कर्नाटक के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। अक्टूबर महीने में कुल यूपीआई ट्रांजेक्शन की संख्या के मामले में उत्तर प्रदेश ने कर्नाटक को पीछे छोड़ते हुए दूसरा स्थान हासिल कर लिया है।

यूपी में अक्टूबर में रिकॉर्ड 136.23 करोड़ ट्रांजेक्शन हुए, जबकि कर्नाटक 128.01 करोड़ ट्रांजेक्शन के साथ तीसरे नंबर पर खिसक गया। हालांकि, लेनदेन की कुल रकम के मामले में कर्नाटक 1,76,091.56 करोड़ रुपये के साथ अब भी दूसरे नंबर पर बना हुआ है, जबकि उत्तर प्रदेश 1,67,256.99 करोड़ रुपये के लेनदेन के साथ तीसरे स्थान पर है।

Maharashtra Tops in UPI Transactions
महाराष्ट्र में भारत के पहले 100% इलेक्ट्रिक हाइड्रोफॉइल जहाज का सफल परीक्षण, समंदर में दौड़ा कंडेला P-12 जहाज

उत्तर प्रदेश बनााई मजबूत पकड़

आंकड़ों से साफ है कि दक्षिण भारत के प्रमुख राज्यों तमिलनाडु और तेलंगाना को पछाड़ते हुए उत्तर भारत से उत्तर प्रदेश ने अपनी मजबूत पकड़ बनाई है, लेकिन पूरे देश में डिजिटल पेमेंट का असली पावरहाउस महाराष्ट्र ही बना हुआ है।