बनारस रेलवे स्टेशन पर DRM आशीष जैन ने यात्रियों से किया रेल जनसंवाद, स्वच्छता व्यवस्था का लिया फीडबैक

Varanasi Railway News: DRM आशीष जैन ने स्वच्छता अभियान 6.0 के तहत बनारस रेलवे स्टेशन और बनारस-एलटीटी एक्सप्रेस का निरीक्षण किया। यात्रियों से संवाद कर सुविधाओं, साफ-सफाई और रेल संरक्षा की समीक्षा की।
Varanasi DRM Ashish Jain Inspects Banaras Railway Station, Interacts with Passengers Special Cleanliness Campaign
रेल जनसंवाद करते हुए DRM (सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • बनारस स्टेशन पर चला विशेष स्वच्छता अभियान-6.0

  • मंडल रेल प्रबंधक ने यात्रियों से किया ‘रेल जनसंवाद’

  • बनारस स्टेशन और बनारस–राजातालाब रेलखंड का किया निरीक्षण

Varanasi Railway Station Cleanliness Campaign: रेलवे बोर्ड के निर्देश पर भारतीय रेलवे में संचालित विशेष स्वच्छता अभियान-6.0 के अंतर्गत मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन ने आज बनारस रेलवे स्टेशन एवं ट्रेन में यात्रियों से ‘रेल जनसंवाद’ किया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों से सीधे संवाद कर यात्रा के दौरान उपलब्ध यात्री सुविधाओं, साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की और उनके सुझावों एवं प्रतिक्रियाओं को सुना।

मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने बनारस स्टेशन के यात्री प्रतीक्षालय में यात्रियों से संवाद कर उपलब्ध सुविधाओं एवं स्वच्छता व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।

असुविधाओं के संबंध में लिया फीडबैक

आशीष जैन ने यात्रियों से प्रतीक्षालय की साफ-सफाई, स्टेशन परिसर में स्वच्छता तथा यात्रा के दौरान होने वाली असुविधाओं के संबंध में फीडबैक लिया। उन्होंने यात्रियों द्वारा दिए गए सुझावों को यात्री सुविधाओं में निरंतर सुधार के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए स्वच्छता बनाए रखने में रेल प्रशासन के साथ यात्रियों की सहभागिता पर भी बल दिया।

Varanasi DRM Ashish Jain Inspects Banaras Railway Station, Interacts with Passengers Special Cleanliness Campaign
प्रयागराज में स्मैक के अवैध कारोबार पर सवाल, पुलिस की सख्ती के बावजूद युवाओं पर नशे का खतरा

इसके बाद मंडल रेल प्रबंधक ने प्लेटफॉर्म संख्या-01 पर खड़ी गाड़ी संख्या 12168 बनारस–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में यात्रियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने यात्रियों से ट्रेन में उपलब्ध सुविधाओं, साफ-सफाई तथा स्वच्छता व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की और उनके सुझावों एवं प्रतिक्रियाओं को सुना।

बनारस–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस के पैंट्रीकार का निरीक्षण

इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने गाड़ी संख्या 12168 बनारस–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस के पैंट्रीकार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पैंट्रीकार में साफ-सफाई, स्वच्छता एवं खाद्य सामग्री के रख रखाव से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को पैंट्रीकार में स्वच्छता बनाए रखने, खाद्य सामग्री को साफ-सुथरे ढंग से रखने तथा यात्रियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इसके बाद मंडल रेल प्रबंधक ने विशेष स्वच्छता अभियान-6.0 के अंतर्गत बनारस रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म एवं यात्रियों के आवागमन वाले क्षेत्रों में साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया कि स्टेशन परिसर में नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए तथा प्लेटफॉर्म, यात्री प्रतीक्षालय एवं अन्य यात्री उपयोग वाले स्थानों पर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए।

Varanasi DRM Ashish Jain Inspects Banaras Railway Station, Interacts with Passengers Special Cleanliness Campaign
UP में 23 अक्टूबर को नौ जिलों में बंद रहेंगी शराब की दुकानें, MLC चुनाव को लेकर प्रशासन ने घोषित किया ड्राई डे

उन्होंने कूड़े के उचित निस्तारण, स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी तथा यात्रियों के लिए स्वच्छ वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया किया कि स्वच्छता कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और अभियान के उद्देश्यों के अनुरूप स्टेशन परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखा जाए। इसके उपरांत मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन ने ट्रॉली से बनारस–राजातालाब रेलखंड का संरक्षा निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलखंड की स्थिति का जायजा लिया तथा राजातालाब स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन पैनल रूम एवं रिले रूम का निरीक्षण कर संरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। साथ ही, स्टेशन अधीक्षक से गाड़ियों के परिचालन एवं संबंधित व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।

विशेष सतर्कता बरतने पर दिया जोर

मंडल रेल प्रबंधक ने संबंधित अधिकारियों को रेल परिचालन में संरक्षा सुनिश्चित करने, रेलखंड की नियमित निगरानी करने तथा अनुरक्षण कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने संरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं पर विशेष सतर्कता बरतने तथा निर्धारित प्रक्रियाओं का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने पर बल दिया।

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल इंजीनियर तृतीय आयुष कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर (समन्वय) यशवीर सिंह, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) कुंवर सिंह यादव, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (समाडि) अभिषेक राय, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (EnHM) अनुभव पाठक, वरिष्ठ मंडल विद्धुत इंजीनियर (कर्षण) सौरभ राठौर, स्टेशन निदेशक रामजी यादव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं पर्यवेक्षक उपस्थित थे।

Navbharat Live
navbharatlive.com