देव दीपावली, दुल्हन की तरह सजी काशी (सोर्स : नवभारत लाइव )
वाराणसी

देव दीपावली से एक दिन पहले ही दुल्हन की तरह सजी काशी, घाटों से धाम तक बिखरने लगी अलौकिक छटा

Grand Preparation Dev Deepawali: अस्सी से नमो घाट तक रोशनी और सजावट की अद्भुत छटा, विद्युत झालरों, दीपों और फूलों से सजे हैं घाट। देश-विदेश के श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी काशी।

धर्मेंद्र कुमार चौबे, शक्ति सौरभ

Highlights:

  • गंगा के दोनों तटों पर सजी रोशनी और सजावट की छटा

  • घाटों पर सजावट के साथ ही पर्व की तैयारियां अपने अंतिम चरण में

  • संस्कृति और परंपरा के अद्भुत संगम

Varansi Dev Diwali Celebration : देव दीपावली के महापर्व से एक दिन पहले ही धर्म और आध्यात्म की नगरी काशी उत्सव के रंग में रंग गई है। गंगा के तट पर स्थित अस्सी घाट हो या नमो घाट, दशाश्वमेध हो या चेतसिंह घाट, काशी के प्रमुख घाटों को दुल्हन की तरह सजाया गया है।

कहीं रंग-बिरंगी विद्युत झालरें अपनी चमक बिखेर रही हैं तो कहीं पारंपरिक दीपों और फूलों की सजावट घाटों की सुंदरता में चार चांद लगा रही है। देव दीपावली की भव्यता का एहसास पर्व से एक दिन पहले ही होने लगा है।

गंगा के दोनों तटों पर सजी रोशनी और सजावट की छटा देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गई है।

श्री काशी विश्वनाथ धाम में भी भव्य तैयारियां

देव दीपावली को लेकर श्री काशी विश्वनाथ धाम में भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पूरे धाम को आकर्षक विद्युत झालरों, पारंपरिक दीपों और पुष्पमालाओं से सजाया जा रहा है। मंदिर परिसर के साथ विभिन्न भवनों को भी भव्य स्वरूप दिया जा रहा है।

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम दर्शन और सुव्यवस्थित आवागमन के लिए मंदिर प्रशासन व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा है। उद्देश्य है कि धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को दिव्य और आध्यात्मिक वातावरण की अनुभूति हो।

देव दीपावली की तैयारियां अंतिम चरण में

काशी के घाटों पर सजावट के साथ ही पर्व की तैयारियां अपने अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। गंगा किनारे रोशनी से जगमगाते घाट, सजी हुई इमारतें और आध्यात्मिक माहौल काशी की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत को एक अलग ही पहचान दे रहे हैं।

गंगा की लहरों के बीच रोशनी और घाटों की भव्य सजावट देव दीपावली की उस अद्भुत तस्वीर की झलक पेश कर रही है, जिसका इंतजार श्रद्धालुओं और पर्यटकों को पूरे साल रहता है।

24 नवंबर को मनाए जाने वाले देव दीपावली पर्व से पहले ही काशी की छटा बिखरने लगी है। अब इंतजार उस शाम का है, जब लाखों दीपों की रोशनी में बाबा की नगरी काशी जगमगाएगी और गंगा के घाट आस्था, संस्कृति और परंपरा के अद्भुत संगम के साक्षी बनेंगे।

क्या राजनीति में आएंगी तृषा कृष्णन? CM विजय के नाम से जुड़ी चर्चा के बीच समर्थकों ने लॉन्च किया नया फोरम

दिल्ली-NCR की हवा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केवल BS-6 वाहनों की होगी एंट्री; पड़ोसी राज्यों से मांगी रिपोर्ट

Kal Ka Mausam: 24 नवंबर को किन राज्यों में होगी भारी बारिश और कहां सताएगी ठंड? इन राज्यों के लिए IMD का अलर्ट

हिंदू राजा के बेटे ने अपनाया था इस्लाम! लश्कर आतंकी फैसल नदीम ने अपने पूर्वजों को लेकर किया दावा

खुद को बाहुबली समझना बंद करें...बिहार के सेशन जज को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, कहा- नीयत सही पर तरीका गलत