वाराणसी के काशी विश्वनाथ धाम में 21 क्विंटल मिठाइयों से सजा बाबा का दरबार, अन्नकूट महोत्सव में उमड़ी श्रद्धा

Varanasi Kashi Vishwanath: अन्नकूट पर्व भगवान कृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत की पूजा की परंपरा से जुड़ा है। यह पर्व अन्न की महत्ता, प्रकृति संरक्षण और ईश्वर के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का संदेश देता है।
Varanasi Annakut Festival
काशी विश्वनाथ धाम में धूमधाम से मन अन्नकूट महोत्सव(सोर्स: नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • पंचबदन रजत चल-प्रतिमा की निकली भव्य शोभायात्रा

  • शहनाई और डमरू की मंगल ध्वनि के बीच गर्भगृह में विराजे बाबा विश्वेश्वर

  • भोग आरती के बाद श्रद्धालुओं में वितरित हुआ प्रसाद

Varanasi Annakut Festival: धर्म और आध्यात्म की नगरी काशी में अन्नकूट पर्व पर मंगलवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम में भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार बाबा विश्वनाथ के दरबार में अन्नकूट महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।

इस विशेष अवसर पर भगवान श्री विश्वेश्वर महादेव का 21 क्विंटल विभिन्न प्रकार की मिठाइयों से भव्य श्रृंगार किया गया। बूंदी के लड्डू, मेवा के लड्डू सहित पारंपरिक मिष्ठानों से बाबा का दरबार सजाया गया। फूलों, दीपों और सुगंधित धूप से सुसज्जित धाम परिसर में पूरे दिन धार्मिक उल्लास और आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।

Varanasi Annakut Festival
काशी विश्वनाथ धाम में धूमधाम से मन अन्नकूट महोत्सव(सोर्स: नवभारत लाइव)

श्रद्धालुओं के बीच अन्नकूट का प्रसाद वितरित

अन्नकूट महोत्सव की शुरुआत टेढ़ीनीम स्थित महंत परिवार के आवास से भगवान श्री विश्वनाथ, माता गौरी और गणेश जी की पंचबदन रजत चल-प्रतिमा की भव्य शोभायात्रा के साथ हुई। शहनाई और डमरू की मंगल ध्वनि के बीच निकली शोभायात्रा में हर-हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे। श्रद्धा और परंपरा के साथ शोभायात्रा मंदिर परिसर पहुंची, जहां रजत चल-प्रतिमा को उत्सवपूर्वक गर्भगृह में विराजमान कराया गया।

इसके पश्चात गर्भगृह में भगवान श्री विश्वेश्वर की मध्याह्न भोग आरती विधि-विधान से संपन्न हुई। इस दौरान बाबा को विभिन्न प्रकार के पकवानों और मिष्ठानों का भोग अर्पित किया गया। धार्मिक अनुष्ठानों के बाद श्रद्धालुओं के बीच अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया। भक्तों ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण कर परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और शांति की कामना की।

Varanasi Annakut Festival
काशी विश्वनाथ धाम में धूमधाम से मन अन्नकूट महोत्सव(सोर्स: नवभारत लाइव)
Varanasi Annakut Festival
श्री काशी विश्वनाथ धाम में अद्भुत संयोग, मंगला आरती में विश्वेश्वर के साथ लड्डू गोपाल ने भक्तों को दिए दर्शन

अन्न और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का पर्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अन्नकूट पर्व भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत की पूजा की परंपरा से जुड़ा है। यह पर्व अन्न की महत्ता, प्रकृति के संरक्षण और ईश्वर के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का संदेश देता है। इस दिन भगवान को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाकर अन्न के प्रति सम्मान और समर्पण व्यक्त किया जाता है।

काशी विश्वनाथ धाम में आयोजित इस महोत्सव ने धार्मिक परंपराओं के साथ सामाजिक समरसता, सहयोग, सेवा और दान की भावना को भी सशक्त किया। अन्नकूट का यह आयोजन काशी की प्राचीन धार्मिक विरासत और सनातन संस्कृति की जीवंत झलक बना। बाबा विश्वनाथ के दरबार में आयोजित भव्य महोत्सव के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक एकता, विश्व बंधुत्व और लोककल्याण का संदेश भी दिया गया।

Varanasi Kashi Vishwanath
काशी विश्वनाथ धाम में धूमधाम से मन अन्नकूट महोत्सव(सोर्स: नवभारत लाइव)
Varanasi Annakut Festival
श्रावण के अंतिम सोमवार पर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठी काशी, विश्वनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब