उत्तर प्रदेश में मौसम (सांकेतिक फोटो)
उत्तर प्रदेश

UP Weather: मानसून की विदाई से पहले फिर बदलेगा मौसम, पश्चिमी यूपी समेत कई इलाकों में येलो अलर्ट

UP Weather Update: उप्र में मानसून की विदाई से पहले कई जिलों में बारिश और आंधी को लेकर कई जिलों में येलो अलर्ट है। 20 सितंबर से बारिश कम होने और 22 सितंबर से मौसम शुष्क होने की संभावना है।

अभिनव श्रीवास्तव, स्निग्धा श्रीवास्तव

UP Weather Today Rain Alert: उत्तर प्रदेश में मानसून विदाई की ओर है लेकिन उसके पहले कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। कई जिलों में मौसम विभाग के अनुसार बारिश की संभावना जताई गई है तो कई कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट भी जारी है।

इन जिलों में बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के महोबा, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली, अयोध्या, सुल्तानपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र, देवरिया, बलिया, मऊ, आजमगढ़, गोरखपुर, संत रविदास नगर, संत कबीर नगर, सिद्धार्थ नगर और महाराजगंज में बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया।

इन जिलों में है आज येलो अलर्ट

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, हापुड़, महामाया नगर, मोरादाबाद, संभल, बुलंदशहर, एटा, मथुरा, आगरा, इटावा, सीतापुर, औरैया, कानपुर, बिजनौर, मैनपुरी हरदोई, झांसी, प्रयागराज और गोरखपुर में भारी बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

राजधानी में कैसा रहेगा आज का मौसम जा रहा हूं

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शनिवार को लखनऊ में दिन के समय बादलों की आवाजाही रहेगी. 1-2 स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 34 न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

20 सितंबर से होगी बारिश में कमी

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, ज्यादातर समय मौसम साफ ही बना रहेगा। मानसून की विदाई के साथ पश्चिमी यूपी में 20 सितंबर से बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। 22 सितंबर से पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क हो जाएगा। वहीं, लगातार हुई बारिश से उफान पर चल रही नदियों का जलस्तर अब घटने लगा है।

गोंडा में घाघरा नदी खतरे के निशान से 20 सेमी नीचे पहुंच गई है. बीते 24 घंटों में 5 गांवों से बाढ़ का पानी उतर चुका है, लेकिन अब भी 15 गांवों की लगभग 10 हजार आबादी बाढ़ से प्रभावित है। कई घरों और सड़कों पर पानी भरा हुआ है।

DUSU Election Result 2026 LIVE: वोटों की गिनती जारी, ABVP-NSUI में कांटे की टक्कर; हर अपडेट यहां

तीन कंपनियों में सेंधमारी की Google Gemini, टेस्ट के दौरान चौकाने वाले दावे

उधमपुर के जंगल में छिपे जैश के 6 आतंकी! खून से सने पैरों के मिले निशान, सुरक्षा बलों ने 2 को किया ढेर

पेंशन, प्यार और पुलिस... 70 साल के दादाजी का यंग महिला दोस्त पर आया दिल! परेशान दादी ने दर्ज कराई FIR

NGT के समापन सत्र का PM नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन, हाइड्रोजन ट्रेन से सोलर एनर्जी तक भारत के फोकस पर की बात