यूपी में मौसम  (सोर्स- सोशल मीडिया)
उत्तर प्रदेश

UP Weather: 30 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट, आगरा से नोएडा तक उमस भरी गर्मी से राहत नहीं...

UP Weather Today: मौसम विभाग ने उप्र के 30 जिलों में बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है। पूर्वी यूपी में अगले दो दिन बारिश के आसार हैं, जबकि पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क और उमस भरा रह सकता है।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Uttar Pradesh Rain Alert: सितंबर के दूसरे सप्ताह उत्तर प्रदेश में मानसून का असर अलग-अलग इलाकों में अलग दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग द्वारा जारी अपडेट के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में जहां एक ओर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है तो वहीं पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों में मौसम शुष्क रहने के साथ उमस और गर्मी बढ़ने के आसार हैं। साथ ही वाराणसी और प्रयागराज में नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ने से कानपुर के कटरी और गंगा के तटीय गांवों में भी बाढ़ का खतरा बढ़ता दिखाई दे रहा है।

इन 30 जिलों में आंधी के साथ बारिश का येलो अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर प्रदेश के करीब 30 जिलों में बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें बहराइच, खीरी, सीतापुर, श्रावस्ती, बाराबंकी, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, अयोध्या, प्रतापगढ़, अंबेडकरनगर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, सोनभद्र, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, आजमगढ़ और मऊ समेत कई अन्य जिले भी शामिल हैं। साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की भी संभावना है। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में फिलहाल तेज बारिश की संभावना कम है।

कानपुर में गंगा का जलस्तर बढ़ा

कानपुर के गंगा बैराज पर जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है।जो 113.50 मीटर तक पहुंच चुका है। नरौरा से करीब एक लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है और हरिद्वार से लगातार पानी आने के कारण गंगा में दबाव बढ़ गया है। गंगा का पानी बढ़ने से कटरी के निचले इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ चुकी है। अगर जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो गांवों की स्थिति और ज्यादा खराब हो सकती है।

लखनऊ में गर्मी और उमस से नहीं मिलेगी राहत

बता दें कि राजधानी लखनऊ में मौसम बदलता हुआ रहने का अनुमान है। थोड़ी बहुत बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। हालांकि लगातार बारिश की संभावना कम दिख रही है।

जबकि राजधानी का अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस का अनुमान है। ऐसे में बारिश के बावजूद उमस भरी गर्मी से पूरी तरह राहत मिलने की उम्मीद कम है। मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकतर जिलों में 10 सितंबर के बाद फिलहाल कोई बड़ी चेतावनी नहीं दी है। हालांकि स्थानीय स्तर पर मौसम में बदलाव जारी है। पूर्वांचल में अगले दो दिनों तक गरज-चमक और हल्की बारिश की गतिविधियां बनी रह सकती हैं।

प्रियंका गांधी के नाम पर बड़ा स्कैम, AI वीडियो में निवेश का लालच, ऑफिस ने किया अलर्ट

मुंबई धमाका मामले में शामिल अबू सलेम जेल से नहीं आएगा बाहर; सुप्रीम कोर्ट ने क्यों खारिज की रिहाई की याचिका?

उत्तराखंड चुनाव पर BJP का बड़ा मंथन, नितिन नबीन ने संभाली चुनावी कमान, 24 सीटों की समीक्षा पर दिया खास जोर

देर आए दुरुस्त आए, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोली मायावती, आकाश आनंद को पार्टी से किया आजाद, बताई वजह

तमिलनाडु में विपक्षी गठबंधन का नया नाम, कांग्रेस-MDMK-VCK समेत दलों ने बनाई रणनीति, CM विजय चुने गए नेता