UP Board: हाईस्कूल में बदला प्रायोगिक परीक्षा का नियम, विज्ञान और गृह विज्ञान में होंगे 30 अंकों के प्रैक्टिकल

UP Board Exam: यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल की प्रायोगिक परीक्षा-मूल्यांकन व्यवस्था में बदलाव किया है।विज्ञान और गृह विज्ञान में 30 अंकों की प्रैक्टिकल परीक्षा होगी, आगे जानें अन्य विषयों में क्या हुए बदलाव
UP Board High School Practical Exam 2026:  Changes Science and Home Science Evaluation
यूपी बोर्ड (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

UP Board High School Practical Exam: माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने हाईस्कूल स्तर पर अब विभिन्न विषयों की प्रायोगिक परीक्षा के नियमों में बदलाव किया है। अब से विज्ञान और गृह विज्ञान को छोड़कर अन्य विषयों में प्रायोगिक कार्य का पांच अंकों का आंतरिक मूल्यांकन प्रोजेक्ट कार्य के आधार पर किया जाएगा। इसके अलावा विज्ञान एवं गृह विज्ञान विषय में 30 अंकों की प्रायोगिक परीक्षा भी आयोजित कराई जाएगी।

अब से यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा से पूर्व विज्ञान और गृह विज्ञान के अलावा अन्य विषयों में प्रायोगिक कार्य का आंतरिक मूल्यांकन प्रोजेक्ट के आधार पर करने को लेकर रणनीति बनाई है। अब उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बदलाव करते हुए निर्णय लिया है कि, हाईस्कूल के विद्यार्थियों के लिए विज्ञान और गृह विज्ञान विषय में मूल्यांकन व्यवस्था में बदलाव का निर्णय लिया गया है।

30 अंकों की प्रयोगात्मक परीक्षा आयोजित कराने का निर्णय

दोनों विषयों में अब तक आंतरिक मूल्यांकन होता था। अब इस नियम को बदलकर इसके स्थान पर परिषद की ओर से 30 अंकों की प्रयोगात्मक परीक्षा आयोजित कराने का निर्णय लिया गया है।बदली गई व्यवस्था के अनुसार अब हाईस्कूल स्तर पर विज्ञान और गृह विज्ञान को छोड़कर अन्य विषयों में प्रयोगात्मक कार्यों का आंतरिक मूल्यांकन हालांकि पूर्व की भांति पांच प्वाइंट स्केल ग्रेडिंग के आधार पर किया जाएगा।

UP Board High School Practical Exam 2026:  Changes Science and Home Science Evaluation
अशोक सिद्धार्थ ने मानी मायावती की शर्त, दामाद का करियर बचाने के लिए छोड़ी राजनीति, कहा- आप त्याग-दया की मूर्ति

जबकि, विज्ञान और गृह विज्ञान विषय में 30 अंकों की प्रयोगात्मक परीक्षा आयोजित हुआ करेगी। इस बारे में माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की ओर से प्रदेश भर में विभाग के अधिकारियों को पत्र जारी करके जानकारी दी गई है।अब से परिषद ने जो निर्णय लिया है उसके मुताबिक प्रयोगात्मक परीक्षा में प्राप्त अंक और अन्य विषयों में दिए गए ग्रेड को प्रमाण पत्र सह अंकपत्र में प्रदर्शित किया जाएगा।

विज्ञान-गृह विज्ञान के स्टूडेंट्स को प्रायोगिक ज्ञान का अलग से मूल्यांकन

जबकि, हाईस्कूल स्तर पर विज्ञान और गृह विज्ञान के स्टूडेंट्स को प्रायोगिक ज्ञान का अलग से मूल्यांकन होगा। इस बारे में माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के सचिव भगवती सिंह की ओर से विज्ञप्ति जारी की गई है। इसमें सभी मंडलीय अधिकारियों समेत जिला विद्यालय निरीक्षकों के अलावा संबंधित अधिकारियों को संशोधित व्यवस्था के बारे में जानकारी दी जा चुकी है। 29 जनवरी 2026 के पत्र के आधार पर यह निर्णय लिया गया है।

UP Board High School Practical Exam 2026:  Changes Science and Home Science Evaluation
देर आए दुरुस्त आए, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोली मायावती, आकाश आनंद को पार्टी से किया आजाद, बताई वजह

वहीं, क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ के अपर सचिव (क्षेत्रीय अधिकारी) ज्योति प्रसाद ने बताया कि अब विज्ञान की 30 नंबर की बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा होगी, वहीं गृह विज्ञान विषय में भी 30 नंबर की बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा होगी. वहीं 5 प्वाइंट स्केल पर आंतरिक मूल्यांकन के जारी होंगे। इसी के साथ अब भविष्य में गृह विज्ञान और विज्ञान के प्रैक्टिकल के अंक भी दर्ज होंगे।

ये निर्देश हाईस्कूल की नई मूल्यांकन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए लागू किये गए है। सभी को इस विषय में विग्यप्ति के माध्यम से जानकारी भी दे दी गई है, जिससे कि सभी स्टूडेंट्स को इस बारे में जानकारी मिल सके।बता दें कि, उत्तर प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा परिषद के कुल 5 क्षेत्रीय कार्यालय है, जिनमें से मेरठ में 4 मंडल के 17 जिले आते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com