

Meerut Illegal Firecracker Trade: यूपी के जनपद मेरठ में दीपावाली से करीब दो महीने पहले मेरठ में अवैध पटाखा कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने शहर की घनी आबादी में चल रहे गोदामों पर छापा मारकर लगभग 400 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री बरामद की है। अगर इसमें जरा भी चूक होती तो, बड़ा हादसा हो सकता था। बुधवार देर रात हुई इस कार्रवाई से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
वहीं इस पूरे मामले में एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि शहर में अवैध रूप से पटाखे बनाने के लिए भारी मात्रा में बारूद लाया गया है। इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाई और सभी सामान जब्त करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।इसके बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि, इस आखिर इतनी भारी मात्रा में यह माल कहां से आया।
देहली गेट पुलिस ने लाला का बाजार रेलवे रोड पुलिस ने केसरगंज में और रोहटा थाना पुलिस ने मेरठ-बड़ौत मुख्य मार्ग पर छापा मारा। शहर में घनी आबादी में बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री मिली जो कि बड़े हादसे का सबब बन सकती थी। पुलिस ने विस्फोटक सामग्री मंगाने वाले गौरव मोहन निवासी 56 केसरगंज मंडी गेट को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
पुलिस के मुताबिक यदि यह विस्फोटक किसी हादसे की चपेट में आता तो आसपास के इलाके के लिए बड़ा खतरा पैदा हो सकता था। पूछताछ में गौरव ने बताया कि पटाखा बनाने के लिए यह सामग्री मंगाई गई थी।
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि शहर में पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाला विस्फोटक बड़ी मात्रा में पहुंचाया गया है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीमों को अलग-अलग लोकेशन पर लगाया गया। जांच के दौरान दो ठिकाने सामने आए। एक लोकेशन देहली गेट के लाला का बाजार की थी, जबकि दूसरी रेलवे रोड क्षेत्र की। बुधवार को सीओ सदर देहात सुधीर सिंह के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस ने लाला का बाजार स्थित कॉम्प्लेक्स को घेर लिया।
दिल्ली गेट थाना पुलिस ने लाला का बाजार स्थित एक कॉम्प्लेक्स में छापा मारा। यहां एक राखी की दुकान की आड़ में कई कट्टों में विस्फोटक छुपाकर रखा गया था। दूसरी टीम ने रेलवे रोड थाना क्षेत्र के केसरगंज मंडी गेट इलाके में दबिश दी।
यहां से भी पटाखा बनाने वाला केमिकल मिश्रण मिला। तीसरी कार्रवाई मेरठ-बड़ौत मुख्य मार्ग पर रोहटा में हुई। यहां दहिया धर्मकांटे के सामने स्थित एक पटाखा फैक्ट्री के गोदाम को सील किया गया. इस दौरान लाखों का माल मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सील हुआ।
पुलिस ने केसरगंज से गौरव मोहन नाम के एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। उसने बताया कि यह सारा बारूद दिवाली के लिए पटाखे बनाने को मंगाया गया था। पुलिस का कहना है कि रिहायशी इलाके में इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक रखना बेहद खतरनाक था। किसी भी हादसे की सूरत में पूरे मोहल्ले को नुकसान पहुंच सकता था।