यूपी की 10 बड़ी खबरें  (सोर्स- फोटो नवभारत)
उत्तर प्रदेश

UP Top 10 News: पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने इस्तीफा? गंगा-यमुना का तांडव, पढ़ें यूपी की 10 बड़ी खबरें

UP News Updates: राजनाथ सिंह का बड़ा फैसला,बेवजह की राजनीति और सिस्टम से तंग आकर इस्तीफा? सपा की सरकार बनी तो खुलेंगे 26 हजार बंद स्कूल, वाराणसी के 84 घाट डूबे, पढ़ें उप्र की 10 बड़ी और अहम खबरें.

स्निग्धा श्रीवास्तव

Uttar Pradesh Top 10 News Today: उत्तर प्रदेश की दिनभर की वो बड़ी और अहम खबरें हम अपने पाठकों के लिए एक साथ लेकर आ रहे हैं। जहां आप केवल एक क्लिक में राज्य में हुई सियासी हलचल से लेकर सरकार की घोषणाओं और अपराध की दुनिया में क्या कुछ हुआ वो सबकुछ जान पाएंगे। आइए इस खास बुलेटिन में यूपी की दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से जानते हैं।

बेवजह की राजनीति और सिस्टम से तंग आकर इस्तीफा? जानें पूर्व IAS दिव्या मित्तल के कार्यकाल के चर्चित किस्से

दिव्या मित्तल

उत्तर प्रदेश कैडर की तेज तर्रार आईएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। साल 2013 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी दिव्या मित्तल ने सर्विस से खुद को अलग करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक बेहद भावुक पोस्ट लिखी हैं। वर्तमान में वह यूपी सरकार के राजस्व विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थीं।

पढ़ें पूरी खबर....

UP Politics: अखिलेश यादव बोले- सपा की सरकार बनी तो खुलेंगे 26 हजार बंद स्कूल, PDA को मिलेगी हिस्सेदारी

अखिलेश यादव

 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में बंद किए गए 26 हजार स्कूलों को सपा की सरकार बनने पर फिर से खोला जाएगा।

पढ़ें पूरी खबर....

राजनाथ सिंह का बड़ा फैसला, लखनऊ कैंट के ब्रिटिशकालीन 5 बाजारों के बदले नाम, अब बनेंगे 5 मंजिला मकान

राजनाथ सिंह

 रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने रविवार, 30 अगस्त को लखनऊ में एक बड़ा ऐलान करते हुए विकसित भारत की नई तस्वीर पेश की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का मान वैश्विक स्तर पर किस कदर बढ़ा है, इस पर चर्चा करते हुए उन्होंने लखनऊ छावनी परिषद में लगभग 101 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और भूमिपूजन किया।

पढ़ें पूरी खबर....

 गंगा-यमुना का तांडव, वाराणसी के 84 घाट डूबे, प्रयागराज में दूसरी मंजिल तक पहुंचा पानी

सांकेतिक फोटो

गंगा और यमुना नदियों के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी से बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है। विभिन्न क्षेत्रों में पानी बढ़ने के कारण स्थानीय लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस जलप्रलय के बीच राहत और निगरानी के लिए प्रशासनिक टीमें पूरी तरह से सक्रिय हो गई हैं।

पढ़ें पूरी खबर....

बेटा गेट फांदकर घर में घुसा तो उड़े होश; जमीन पर पड़े मिले बुजुर्ग दंपति के शव, जांच में जुटी एसओजी टीम

बुजुर्ग दंपति की हत्या

 यूपी के झांसी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।जहां बुजुर्ग दंपति से लूट के बाद हत्या कर दी गई।जब बेटा घर पहुंचा तो उसे वारदात की जानकारी हुई। उसने लूटपाट के बाद दोनों की हत्या की आशंका जताई है। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। वहीं, प्रथम दृष्टयता में दोनों के शव चार-पांच दिन पुराने लग रहे हैं।

पढ़ें पूरी खबर....

‘परेशान मत हों, हर शिकायत का समाधान होगा’, जनता दर्शन में सीएम योगी ने दिया न्याय का भरोसा

सीएम योगी आदित्यनाथ

गोरखपुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लगातार दूसरे दिन गोरखनाथ मंदिर में जनसेवा के नियमित अनुष्ठान ‘जनता दर्शन’ का क्रम जारी रखा। रविवार को भी उन्होंने करीब दो सौ लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का आत्मीय भरोसा दिया।

पढ़ें पूरी खबर....

UP की चर्चित IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा, सोशल मीडिया पर लिखी भावुक पोस्ट

आईएएस दिव्या मित्तल

 उत्तर प्रदेश कैडर की तेजतर्रार और भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। वर्ष 2013 बैच की आईएएस अफसर दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा से खुद को अलग करने का फैसला लेते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक बेहद भावुक और लंबी पोस्ट लिखी है। 

पढ़ें पूरी खबर....

मथुरा-आगरा कैंट रेलखंड पर लागू हुआ ‘मानक कवच’; रेल यात्रियों की सुरक्षा होगी और मजबूत, लगाए गए 766 RFID टैग

मथुरा-आगरा कैंट रेलखंड

रेल यात्रियों की सुरक्षा को और अधिक मजबूत करने की दिशा में आगरा मंडल ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मथुरा जंक्शन–आगरा कैंट रेलखंड के 53.790 रूट किलोमीटर हिस्से में भारतीय रेलवे की अत्याधुनिक स्वदेशी ट्रेन सुरक्षा प्रणाली ‘मानक कवच’ का सफलतापूर्वक कमीशनिंग किया गया है। 

पढ़ें पूरी खबर....

आगरा पुलिस में देर रात बड़ा एक्शन: छह पुलिसकर्मी निलंबित, सदर-जगनेर SHO लाइन हाजिर

पुलिस आयुक्त दीपक कुमार

थानों में शिकायत लेकर पहुंचने वाले पीड़ितों की सुनवाई और पुलिसकर्मियों के आचरण को लेकर लगातार उठ रहे सवालों के बीच आगरा पुलिस कमिश्नरेट में देर रात बड़ा प्रशासनिक एक्शन देखने को मिला। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने लापरवाही, भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों और LIU रिपोर्ट के आधार पर छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया

पढ़ें पूरी खबर....

संगम तट पर दिखा अद्भुत नजारा; गंगा के बढ़े जलस्तर से जलमग्न हुए लेटे हनुमान जी, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

लेटे हनुमान मंदिर

 तीर्थराज प्रयागराज के पावन संगम तट पर शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात को अद्भुत और भक्तिमय दृश्य देखने को मिला। संगम के समीप स्थित प्रसिद्ध लेटे बड़े हनुमान जी मंदिर में मां गंगा ने अपने बढ़े हुए जलस्तर के साथ स्वयं बजरंगबली का जलाभिषेक कर दिया। गंगा की धारा मंदिर परिसर में पहुंची तो भक्तों ने इसे मां गंगा द्वारा संकटमोचन हनुमान जी को कराया गया पवित्र स्नान माना। 

पढ़ें पूरी खबर....

मैं CM बनना चाहता हूं...केशव प्रसाद मौर्य के बयान से सियासी भूचाल! 2027 चुनाव के बाद योगी की होगी छुट्टी?

ताशकंद में PM मोदी का भव्य स्वागत, मिर्जियोयेव से हुई अहम बातचीत, द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग पर हुई बड़ी बात

20 मिनट की देरी ने बचाई जान, भारत लौटे केरल और नागपुरवासी, तमिलनाडु के 219 लोग सुरक्षित, सैकड़ों अभी भी लापता

NEET-PG Exam 2026: जयपुर में परीक्षा के दौरान सर्वर ठप, छात्रों का फूटा गुस्सा, सेंटर पर काटा बवाल- VIDEO

अब सड़क नहीं पटरी से जुड़ेगा भूटान, भारत के 4000 करोड़ के प्रोजेक्ट पर टिकी सबकी नजर