बेटा गेट फांदकर घर में घुसा तो उड़े होश; जमीन पर पड़े मिले बुजुर्ग दंपति के शव, जांच में जुटी एसओजी टीम

Jhansi Double Murder Case: झांसी में 5-6 दिन बाद किराएदार के घर में बुजुर्ग दंपति के शव घर में मिलने से सनसनी फैल गई। लूट के बाद हत्या की आशंका है। कैश-जेवर गायब हैं और किराएदार पर शक जताया गया है।
Jhansi Double Murder Elderly Couple Found Dead After Suspected Robbery
बुजुर्ग दंपति की हत्या(सोर्स- फाइल फोटो)
Published on
Updated on

Purabgarouni Elderly Couple Murder Case: यूपी के झांसी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।जहां बुजुर्ग दंपति से लूट के बाद हत्या कर दी गई।जब बेटा घर पहुंचा तो उसे वारदात की जानकारी हुई। उसने लूटपाट के बाद दोनों की हत्या की आशंका जताई है। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। वहीं, प्रथम दृष्टयता में दोनों के शव चार-पांच दिन पुराने लग रहे हैं।

बेटे से अलग रहते थे बुजुर्ग दंपति

मृतकों की पहचान विश्वनाथ पाल (70) और उनकी पत्नी भुवन देवी (65) के रूप में हुई। दोनों टोड़ी फतेहपुर थाना क्षेत्र के पुराबगरौनी गांव के रहने वाले थे।

लगभग 25 साल पहले दोनों सीपरी बाजार के महीसागंज में आकर बस गए थे। उनका एक बेटा जगपाल, दो बेटी फूला व गीता है। तीनों की शादी हो चुकी है। विश्वनाथ ने 2014 में गांव की लगभग 15 बीघा जमीन बेची थी। तब गोविंदपुरी कॉलोनी में एक प्लाट खरीदा था। 2019 में मकान बनवाकर विश्वनाथ अपनी पत्नी के साथ अलग नए मकान में रहने लगे थे। बेटा जगपाल अपनी पत्नी कांति देवी और दो बच्चों के साथ लगभग 2 किलोमीर दूर पुराने घर में रहता है। कभी कभार माता-पिता के पास आता था।

Jhansi Double Murder Elderly Couple Found Dead After Suspected Robbery
बकरी चोरी के गिरोह पर मथुरा पुलिस का शिकंजा; चार आरोपी गिरफ्तार, होंडा सिटी और मैक्स पिकअप समेत बाइक बरामद

8 दिन पहले बेटे से हुई थी कहासुनी

नए मकान में नीचे तीन कमरे बने थे, जबकि दो कमरे ऊपर हैं। नीचे एक कमरा सतेंद्र नाम के युवक ने किराए पर लिया था। वह बस कंडेक्टर है। वो भी 2-4 दिन में कमरे पर आता था। बुजुर्ग दंपति के पास ही खाना खाता था। 8 दिन पहले जगपाल घर आया था। तब पैसों को लेकर मां से कहासुनी हो गई थी। जगपाल खर्चे के लिए 500 रुपए मांग रहा था लेकिन मां ने नहीं दिए थे।

गेट फांद कर अंदर पहुंचा बेटा तो उड़ गए होश

शनिवार शाम लगभग 6:30 बजे किराएदार सतेंद्र ने बेटे जगपाल को फोन कर बताया कि घर गया तो अंकल-आंटी ने गेट नहीं खोला। दोनों कॉल भी नहीं उठा रहे हैं। तब जगपाल ने माता-पिता को 10 कॉल लगाए। लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। उसके बाद जगपाल रात में घर पहुंचा।आवाज दी, गेट बजाया। मगर कोई रिस्पांस नहीं मिला। तब जगपाल गेट फांदकर घर के अंदर गया तो उसके होश उड़ गए। किराएदार के कमरे के अंदर माता-पिता की लाश जमीन पर पड़ी थी। अलमारी खुली थी और जेवर-कैश गायब था। जगपाल की 18 साल की बेटी है, उसकी शादी करनी थी। जगपाल की मां ने उसे बताया था कि पोती की शादी के लिए दो लाख रुपए और गहने रखे हैं। बैंक में जमा कर दूंगी। वो पैसे भी गायब हैं।

Jhansi Double Murder Elderly Couple Found Dead After Suspected Robbery
कानपुर देहात में गोकशी का खुलासा; पुलिस मुठभेड़ में दो गोकशों के पैर में लगी गोली, अवैध हथियार बरामद

8 दिन पहले की थी पार्टी

बेटे जगपाल ने बताया कि 8 दिन पूर्व उसके माता-पिता ने घर में मीट और शराब की पार्टी की थी। इस दौरान माता-पिता बेटा जगपाल और किराएदार सत्येंद्र मौजूद था। पार्टी के बाद बेटा जगपाल अपने घर चला गया था जबकि सत्येंद्र माता-पिता के साथ घर में ही था। आज भी कॉल करके सत्येंद्र ने हीं से संबंधित जानकारी दी है वही घटनास्थल पर खून से सने दो तोलियां भी मिले हैं।

आईजी बोले- खुलासे के लिए एसओजी को लगाया

झांसी आईजी आकाश कुलहरि ने बताया कि दंपती के शव 5 से 6 दिन पुराने हैं। बॉडी सड़-गल चुकी है, इसलिए मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद मौत की वजह पता चल पाएगी।बेटे जगपाल ने किराएदार सतेंद्र पर शक जाहिर किया है। 8 दिन पहले इन लोगों ने मीट बनाया था और शराब पी थी। उसके बाद बेटा अपने घर चला गया था। बाकी तीनों लोग यहीं पर थे। आज सतेंद्र ने ही फोन लगाया था। उसके बाद से वो गायब है।

उसको ट्रेस करने की कोशिश कर रहे हैं। बेटे से तहरीर लेकर केस दर्ज किया जा रहा है। एसओजी समेत थाने की पुलिस को लगाया है। एसपी सिटी को नोडल अधिकारी बनाया है। पुलिस टीमें काम कर रही हैं, जल्द ही घटना का खुलासा करेंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com