UP दिनभर में आज की 10 बड़ी खबरें सोर्स- AI
उत्तर प्रदेश

UP Top 10 News: अखिलेश की PDA हुंकार, नोएडा बस अग्निकांड, कानपुर मर्डर मिस्ट्री और आगरा धर्मांतरण रैकेट

UP News: दबंगों पर सीएम योगी का एक्शन, धर्मांतरण नेटवर्क का भंडाफोड़, TGT-PGT अनशन खत्म, तब्लीगी जमात पर HC का फैसला, वाराणसी में अवैध निर्माण पर एक्शन; पढ़ें प्रदेश की 10 बड़ी और अहम खबरें एक साथ।

अमन मौर्या

Uttar Pradesh Top 10 News Today: उत्तर प्रदेश की दिनभर की वो बड़ी और अहम खबरें हम अपने पाठकों के लिए एक साथ लेकर आ रहे हैं। जहां आप केवल एक क्लिक में राज्य में हुई सियासी हलचल से लेकर सरकार की घोषणाओं और अपराध की दुनिया में क्या कुछ हुआ वो सबकुछ जान पाएंगे। आइए इस खास बुलेटिन में यूपी की दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से जानते हैं।

जो पीड़ित, वो पीडीए... राहुल के गढ़ में अखिलेश की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले दलित-पिछड़ों पर बड़ा दांव

अखिलेश यादव की पीडीए यात्रा

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का समाजवादी रथ (पीडीए रथ) गुरुवार को राजधानी लखनऊ से चलकर रायबरेली जिला पहुंच गया है। पीडीए रथ पर लिखा है- जो पीड़ित व पीडीए। 2027 विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव की पीडीए रथ से यह पहली यात्रा है। यात्रा के दौरान वे रास्ते में सपा विधायक राहुल लोधी के आवास पर चाय भी पिएंगे।

पढ़ें पूरी खबर...

कब्जामुक्त कराएं जमीन, दबंगों को सिखाएं कानूनी सबक; बारिश के बावजूद सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनीं समस्याएं

गोरखपुर में जनता दर्शन करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

जनता की सेवा को सर्वोपरि रखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह बारिश होने के बावजूद ‘जनता दर्शन’ किया। दूरदराज से आए लोगों से उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। समस्या लेकर आए लोगों को मुख्यमंत्री ने समाधान का भरोसा दिया।

पढ़ें पूरी खबर...

कानपुर में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में बेटा सुब्रत गिरफ्तार, सुपारी किलर ने खोला राज- VIDEO

दवा कारोबारी विनीत मिनोचा मर्डर केस में बेटा सुब्रत गिरफ्तार

कानपुर शहर में हुए चर्चित दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में नवभारत लाइव शुरुआत से ही बेटे के शामिल होने के संबंध में लगातार खबर प्रसारित कर रहा था और पुलिस से लगातार सवाल पूछ रहा था जिसमें कॉल डिटेल रिकॉर्ड, सुब्रत का आरोपियों को ना पहचानना, सुब्रत का लगातार आरोपियों से मिलना, पुलिस की पूछताछ में सुब्रत का डेढ़ घंटे तक चुप रहना, जैसे तमाम सवाल शामिल थे जिस पर अब मोहर लग गई है।

पढ़ें पूरी खबर...

योगी सरकार ने नई जेलों के निर्माण और क्षमता विस्तार से ओवरक्राउडिंग पर लगाया ब्रेक, 2026 में बंदी क्षमता बढ़ी

सीएम योगी

योगी सरकार प्रदेश की जेल व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और मानवीय बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। बढ़ती बंदी संख्या और जेलों में ओवरक्राउडिंग की समस्या को दूर करने के लिए योगी सरकार ने एक ओर नई जेलों के निर्माण को गति दी है, जिससे जेलों में ओवरक्राउडिंग दर में कमी दर्ज की गई।

पढ़ें पूरी खबर...

वाराणसी में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर; 24 घंटे पहले नोटिस देने पर उठे सवाल, कोर्ट की गाइडलाइन का दिया हवाला

बुलडोजर एक्शन

 वाराणसी में एक बार फिर अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर गरजता नजर आया। एक भवन को अवैध निर्माण के रूप में चिह्नित किए जाने के बाद गुरुवार सुबह संबंधित भवन पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई। कार्रवाई के दौरान मौके पर प्रशासनिक और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि संबंधित भवन को कार्रवाई से करीब 24 घंटे पहले अवैध निर्माण के रूप में चिह्नित करते हुए नोटिस जारी किया गया था।

पढ़ें पूरी खबर...

ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा, चलती बस में लगी आग, 9 लोगों की जलकर मौत, यात्रियों ने खिड़की से कूद कर बचाई जान

बस में लगी आग

यमुना एक्सप्रेसवे पर दयानतपुर के पास देर रात एक स्लीपर बस में भीषण आग लग गई। बिहार रजिस्ट्रेशन नंबर वाली यह बस ग्रेटर नोएडा से आगरा जा रही थी और दयानातपुर गांव के पास इसमें आग लग गई। ड्राइवर ने बस को एक्सप्रेसवे के किनारे रोका। घटना के समय बस में लगभग 35 यात्री सवार थे।

पढ़ें पूरी खबर...

तब्लीगी जमात से जुड़े मामले में हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका, कोरोना संक्रमण के आरोप में दर्ज था मुकदमा

इलाहाबाद हाई कोर्ट

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने जौनपुर के शाहगंज थाने में तब्लीगी जमात से जुड़े लोगों के खिलाफ कोरोना संक्रमण के आरोप में दर्ज आपराधिक मुकदमे को रद्द करने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी। बता दें कि यह मामला अप्रैल 2020 में कोरोना संक्रमण के शुरुआती दौर में दर्ज एफआईआर से जुड़ा है। याचियों ने मुकदमे की कार्रवाई को निरस्त करने की मांग की थी।

पढ़ें पूरी खबर...

UP TGT-PGT Exam: डीएम के आश्वासन पर 19 दिन बाद अनशन खत्म, प्रतियोगी छात्र बोले- अनशन थमा है आंदोलन नहीं

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों ने अनशन खत्म किया

टीजीटी-पीजीटी परीक्षा पुरानी नियमावली और पुराने पैटर्न से कराने की मांग को लेकर पिछले 19 दिनों से अनशन कर रहे प्रतियोगी छात्रों ने प्रशासन के साथ वार्ता और मांगों पर सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद अनशन समाप्त कर दिया। हालांकि छात्रों ने साफ किया है कि अनशन खत्म हुआ है, आंदोलन नहीं।

पढ़ें पूरी खबर...

UP Health Department: 15-18 वर्षों से सेवाएं दे रहे NHM कर्मियों ने दी हड़ताल की चेतावनी, जाने क्या हैं मांगें

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत संविदा कर्मचारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत संविदा कर्मचारियों ने नियमितीकरण, समान कार्य-समान वेतन, मानदेय में बढ़ोतरी समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है। कर्मचारियों ने जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्साधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन भेजा।

पढ़ें पूरी खबर...

धर्मांतरण नेटवर्क तक पहुंची आगरा पुलिस; बीमारी और परेशानियां दूर करने का झांसा, फिर सभाएं कर बनाया शिकार..

आगरा पुलिस

ताजनगरी में कथित धर्मांतरण के नेटवर्क को लेकर पुलिस की जांच एक बार फिर गहराती दिखाई दे रही है। सैंया क्षेत्र में एक सभा के जरिए लोगों को जोड़ने और बीमारी व परेशानियां दूर करने के नाम पर प्रभावित करने के आरोपों की जांच कर रही आगरा पुलिस को पूछताछ में नेटवर्क के दूसरे राज्यों तक संपर्क होने के संकेत मिले हैं।

पढ़ें पूरी खबर...

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?

देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा, ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी; कहा- लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते