कब्जामुक्त कराएं जमीन, दबंगों को सिखाएं कानूनी सबक; बारिश के बावजूद सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनीं समस्याएं

Janta Darshan Gorakhpur: बारिश के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन किया और करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान सीएम योगी ने अवैध कब्जे पर कार्रवाई और इलाज के लिए आर्थिक मदद के निर्देश दिए।
Yogi Adityanath Holds Janta Darshan Gorakhpur, Directs Officials to Resolve Public Grievances
गोरखपुर में जनता दर्शन करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (सोर्स- फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

Yogi Adityanath Janta Darshan Gorakhpur: जनता की सेवा को सर्वोपरि रखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह बारिश होने के बावजूद ‘जनता दर्शन’ किया। दूरदराज से आए लोगों से उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। समस्या लेकर आए लोगों को मुख्यमंत्री ने समाधान का भरोसा दिया। इस अवसर पर अवैध कब्जे की शिकायतों पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जमीन कब्जामुक्त कराने के साथ जबरन कब्जा करने वालों को कड़ा कानूनी सबक सिखाया जाए।

गोरखपुर में जनता दर्शन करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
गोरखपुर में जनता दर्शन करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (सोर्स- फोटो नवभारत)
Yogi Adityanath Holds Janta Darshan Gorakhpur, Directs Officials to Resolve Public Grievances
UPPSC-2025 मेंस के सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू की तैयारी का मॉक मंच, योगी सरकार ने बढ़ाया आत्मविश्वास

महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में हुआ जनता दर्शन का आयोजन

बारिश की वजह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर लोगों की सुविधा के लिए जनता दर्शन का आयोजन गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में किया गया। इस दौरान सीएम योगी ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनका समाधान करने का निर्देश दिया। कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक पहुंचकर मुख्यमंत्री ने उनकी पीड़ा जानी।

गोरखपुर में जनता दर्शन करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
गोरखपुर में जनता दर्शन करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (सोर्स- फोटो नवभारत)

जनता से बोले सीएम- घबराइए मत, सबकी समस्या का होगा समाधान

जनता दर्शन के दौरान सीएम सीएम योगी ने जनता से कहा कि घबराइए मत, सबकी समस्या का समाधान होगा। सीएम ने आश्वस्त किया कि सभी की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर पीड़ित व्यक्ति की समस्या पर संवेदनशीलता से ध्यान दें और तत्परता से उसका समयबद्ध व पारदर्शी निस्तारण कराएं।

गोरखपुर में जनता दर्शन करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
गोरखपुर में जनता दर्शन करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (सोर्स- फोटो नवभारत)
Yogi Adityanath Holds Janta Darshan Gorakhpur, Directs Officials to Resolve Public Grievances
वाराणसी में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर; 24 घंटे पहले नोटिस देने पर उठे सवाल, कोर्ट की गाइडलाइन का दिया हवाला

कब्जामुक्त कराएं जमीन, दबंगों को सिखाएं कानूनी सबक

इस दौरान कुछ महिलाओं ने उनकी जमीन जबरन कब्जा कर लिए जाने की शिकायत की। इस पर मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यदि किसी दबंग ने किसी गरीब की जमीन हड़पी है तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए और जमीन कब्जामुक्त कराएं व दबंगों को कानूनी सबक सिखाएं। किसी की भी जमीन अवैध या जबरन कब्जे से मुक्त होनी चाहिए।

हर बार की तरह जनता दर्शन में कुछ लोग गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे। ऐसे मामलों में सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज में अस्पताल के एस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द पूर्ण कराकर शासन में भेजें। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से इलाज के लिए पर्याप्त राशि दी जाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com