यूपी टॉप 10 न्यूज सोर्स- AI
उत्तर प्रदेश

UP Top 10 News: दिनेश शर्मा बने LG, सहारनपुर मस्जिद विवाद और कानपुर में हादसा; पढ़ें 10 बड़ी खबरें

UP News Updates: दिनेश शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी, CM योगी का चित्रकूट दौरा, कानपुर में मकान ढहने से 4 मौतें और सहारनपुर में मस्जिद विवाद; पढ़ें प्रदेश की 10 बड़ी और अहम खबरें एक साथ।

अमन मौर्या

Uttar Pradesh Top 10 News Today: उत्तर प्रदेश की दिनभर की वो बड़ी और अहम खबरें हम अपने पाठकों के लिए एक साथ लेकर आ रहे हैं। जहां आप केवल एक क्लिक में राज्य में हुई सियासी हलचल से लेकर सरकार की घोषणाओं और अपराध की दुनिया में क्या कुछ हुआ वो सबकुछ जान पाएंगे। आइए इस खास बुलेटिन में यूपी की दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से जानते हैं।

दिनेश शर्मा की नई पारी शुरू, अंडमान-निकोबार के बने उपराज्यपाल, राष्ट्रपति-PM समेत नेतृत्व का जताया आभार

दिनेश शर्मा ने पीएम मोदी का आभार जताया

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता दिनेश शर्मा को अंडमान एवं निकोबार का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। अपनी नियुक्ति पर दिनेश शर्मा ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया है। वहीं, कई अन्य नेताओं ने दिनेश शर्मा को बधाई दी है। दिनेश शर्मा ने एक्स पोस्ट में कहा, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का आभार।

पढ़ें पूरी खबर...

चित्रकूट में ग्राउंड जीरो पर पहुंचे CM योगी, बाढ़ प्रभावित परिवारों को दिया मुआवजा और भूमि पट्टा

बाढ़ पीड़ितों को सीएम योगी ने बांटी राशन किट व राहत सामग्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर धर्मनगरी चित्रकूट पहुंचे। यहां पर मुख्यमंत्री ने भीषण बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई और जमीनी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने मंदाकिनी नदी की बाढ़ से प्रभावित हुए सैकड़ों परिवारों से मुलाकात कर उनका दुख-दर्द जाना और उन्हें राशन किट व राहत सामग्री वितरित की।

पढ़ें पूरी खबर...

क्या मलबे के सामने फातिहा पढ़ेंगे? सहारनपुर मस्जिद मामले में अखिलेश पर बरसे ओपी राजभर, बोले- UP पूछ रहा है

मस्जिद ध्वस्तीकरण पर ओपी राजभर का अखिलेश पर तंज

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर बनी एक अवैध मस्जिद को SDM, सिटी मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की मौजूदगी में गिरा दिया गया। यह कार्रवाई सिटी मजिस्ट्रेट की अदालत ने पिछले महीने इस मस्जिद को अवैध घोषित करते हुए इसे गिराने के आदेश पर की गई। यूपी में सहारनपुर मे गिराई गई मस्जिद का मुद्दा गरमाया हुआ है। इस मामले पर समाजवादी पार्टी ने एक्शन लेते हुए प्रतिनिधिमंडल को वहां भेजने का ऐलान किया था।

पढ़ें पूरी खबर...

डायरेक्ट स्वर्ग जइबा...वाले श्मशान घाट पर गिरी बिजली, ढहा गुंबद; मलबे में दबे 2 लोग, रवि किशन ने की थी तारीफ

गोरखपुर राजघाट पर क्षतिग्रस्त अंत्येष्टि स्थल

गोरखपुर में रविवार को तेज बारिश के बीच राजघाट थाना क्षेत्र स्थित अंत्येष्टि स्थल पर दर्दनाक हादसा हो गया। बारिश के दौरान अचानक अंत्येष्टि स्थल पर बने भारी पत्थर के गुंबद पर तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। वज्रपात इतना भीषण था कि गुंबद का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर ढह गया।

पढ़ें पूरी खबर...

गो-तस्करी पर प्रयागराज कमिश्नरेट सख्त! हंडिया से सोरांव तक 80 ठिकानों तक ताबड़तोड़ छापेमारी में 4 गिरफ्तार

प्रयागराज में गो-तस्करी के खिलाफ 80 ठिकानों पर पुलिस ने की छापेमारी

कमिश्नरेट प्रयागराज के गंगानगर जोन में गो-तस्करी और गोवध से जुड़े संदिग्धों के खिलाफ पुलिस ने शनिवार देर रात सघन गिरफ्तारी और सत्यापन अभियान चलाया। 5 ,6 सितंबर की दरम्यानी रात चलाए गए इस विशेष अभियान में 33 पुलिस टीमों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में 80 स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने 72 संदिग्ध अभियुक्तों का सत्यापन किया, जबकि चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई।

पढ़ें पूरी खबर...

अब नहीं जाएगी सड़क हादसों में जान! UP सरकार ला रही UPTEN नेटवर्क, सूबे में 1200 एंबुलेंस बनेंगी मिनी अस्पताल

सीएम योगी आदित्यनाथ मीटिंग

मुखयमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं और अन्य गंभीर आपात स्थितियों में मरीजों को समय पर इलाज उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को एकीकृत और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में बड़ी पहल की जा रही है। इसके तहत यूपीटीईएन (उत्तर प्रदेश ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क) को एक ऐसे एकीकृत आपात चिकित्सा नेटवर्क के रूप में विकसित करने की योजना तैयार की गई है।

पढ़ें पूरी खबर...

नस काटने का ड्रामा और लाखों की ब्लैकमेलिंग! बस्ती के दरोगा सुसाइड केस में हनीट्रैप सिंडिकेट का पर्दाफाश

बस्ती में पूर्व धानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह के सुसाइड केस में हनीट्रैप गिरोह हुआ गिरफ्तार

बस्ती जनपद के थाना वाल्टरगंज के पूर्व थानाध्यक्ष स्वर्गीय सूर्य प्रकाश सिंह द्वारा किए गए आत्मघाती कदम के पीछे की खौफनाक साजिश का पर्दाफाश करते हुए बस्ती पुलिस ने एक बड़े और शातिर हनीट्रैप गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस पूरे सिंडिकेट को संचालित करने वाली मुख्य आरोपी महिला, उसके पिता और गिरोह के कानूनी सलाहकार बने वकील को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पढ़ें पूरी खबर...

सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद ढहाने के बाद निकला 20 फीट गहरा कुआं, ASI करेगी जांच; सपा का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा

मस्जिद हटाए जाने के बाद मिला कुंआ

सहारनपुर जिले में शनिवार कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद ध्वस्तीकरण के बाद सियासी माहौल गरमा गया। अब सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में बनी अवैध मस्जिद को तोड़ने के बाद उसके बीच में एक गहरा कुआं मिला है। फिलहाल, पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद है और मस्जिद के बीच मिले कुएं को ढक दिया गया है। अवैध मस्जिद को गिराए जाने के बाद जब अधिकारियों ने मलबा हटाया, तो वहां तकरीबन 20 फीट गहरा कुआं मिला है।

पढ़ें पूरी खबर...

Kanpur House Collapse: कानपुर के घाटमपुर में कच्चा मकान भरभराकर गिरा, एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत

कानपुर में मकान ढहा

कानपुर में साढ़ के हिरनी गांव में अचानक एक कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। अचानक मिट्टी का एक घर ढह गया। इस दुखद घटना में, एक ही परिवार के पांच सदस्य मलबे के नीचे दब गए। अचानक भरभराक घर ढहने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों और बचाव दल की मदद से, उन पांचों लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया और पतारा कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (CHC) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 4 घायलों को मृत घोषित कर दिया।

पढ़ें पूरी खबर...

बाबर का नहीं, यह रघुवर का देश है, अयोध्या में बाबा बागेश्वर के समर्थन में आए संत, मौलाना साजिद रशीदी को लताड़ा

जगतगुरु परमहंस आचार्य

ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी की ओर से बाबा बागेश्वर के लिए दिए गए बयान पर तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगतगुरु परमहंस आचार्य, साकेत भवन के महंत सीताराम दास और राम कचहरी चार धाम मंदिर के महंत शशिकांत दास की प्रतिक्रिया सामने आई है। संतों ने बाबा  बागेश्वर के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि यह रघुबर का देश है, बाबर का नहीं। 

पढ़ें पूरी खबर...

Delhi Building Collapse Live Update: सत्य निकेतन हादसे में अब तक 4 की मौत, बिजली काटी गई, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सत्य निकेतन हादसा: जिस PG में रहते थे छात्र, अंदर कैसी थी बिल्डिंग? देखें द हॉस्टल डेज की तस्वीरें

Explainer: दिल्ली क्यों बनती जा रही मौत की राजधानी, हर साल सैकड़ों घटनाएं; फिर भी नहीं सुधरे हालात, वजह क्या?

सत्य निकेतन में 4 मंजिला बिल्डिंग कैसे बनी मलबे का ढेर, हादसे से पहले क्या हुआ था? समझिए पूरी कहानी

AMU में चल रही हिटलरशाही...छात्रों के बाद अब शिक्षकों ने भी खोला मोर्चा, प्रशासन पर लगाए तानाशाही के आरोप