Sonia Gandhi: कैम्ब्रिज के ग्रीक रेस्टोरेंट में हुई थी राजीव गांधी से पहली मुलाकात, सुनाया दिलचस्प किस्सा

Sonia Gandhi Rajiv Gandhi First Meeting: सोनिया गांधी ने कैम्ब्रिज में राजीव गांधी से पहली मुलाकात का किस्सा साझा किया। उनकी किताब 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' 10 नवंबर को रिलीज होगी।
sonia gandhi rajiv gandhi first meeting
सोनिया गांधी, राजीव गांधीसौजन्य-IANS
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • सोनिया गांधी ने कैम्ब्रिज में राजीव गांधी से पहली मुलाकात का किस्सा साझा किया।

  • सोनिया गांधी ने अपना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया।

  • उनकी किताब 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' 10 नवंबर को रिलीज होगी।

Sonia Gandhi Book Belonging A Journey of Love: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य सोनिया गांधी के जीवन से जुड़ी उनकी किताब 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। इस किताब के रिलीज होने से पहले ही सोनिया गांधी के जीवन और राजीव गांधी से उनकी मुलाकातों के चर्चे चारो तरफ हो रहे है।

इस बीच सोनिया गांधी ने खुद एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने राजीव गांधी से उनकी पहली मुलाकात का जिक्र किया है। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक वीडियो जारी किया है। यह वीडियो आगामी किताब 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' को लेकर है।

सोनिया गांधी ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

इस किताब के रिलीज से पहले सोनिया गांधी ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक बेहद खूबसूरत किस्सा साझा किया है। सोनिया गांधी ने अपनी पहली 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "कैम्ब्रिज के एक छोटे से ग्रीक रेस्टोरेंट में मेरे प्यार का सफर शुरू हुआ था। राजीव और मैंने प्यार, हंसी और यादों से भरी एक दुनिया बनाई। 10 नवंबर को मैं वह दुनिया आप सभी के साथ साझा करूंगी।"

इंग्लैंड में पढ़ाई कर रहे थे राजीव-सोनिया

एक्स पर साझा किए गए इस वीडियो में सोनिया गांधी ने उनकी जिंदगी का बेहद खूबसूरत पल साझा किया। वीडियो में सोनिया गांधी ने उनकी और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पहली मुलाकात को याद किया। सोनिया गांधी ने बताया कि कैसे जब वे इंग्लैंड में पढ़ाई कर रही थी, तब राजीव गांधी से उनकी मुलाकात हुई।

वीडियो में सोनिया गांधी बता रही है कि उन दिनों वे इंग्लैंड में इटैलियन खाने की तलाश कर रही थीं और इसी तलाश में उन्हें एक ग्रीक रेस्टोरेंट मिला था। यह रेस्टोरेंट यूरोपियन और भारतीय छात्रों के बीच बहुत फेमस था। अक्सर यहां कई छात्र खाने के लिए जाते थे।

कैम्ब्रिज के ग्रीक रेस्टोरेंट में हुई मुलाकात

अपनी पुरानी बातों को याद करते हुए सोनिया गांधी ने बताया कि उन्हें आखिर यह जगह मिली, जिसमें यूरोपीय छात्रों के साथ-साथ भारतीय छात्र भी आया करते थे और यही इसी रेस्टोरेंट में उनकी मुलाकात राजीव गांधी से हुई।

उन्होंने बताया कि जब वह पहली बार राजीव गांधी से मिलीं, तो उन्हें तुरंत लगा कि उन्हें कोई ऐसा व्यक्ति मिल गया है, जिसके साथ वह अपना जीवन बिताना चाहेंगी। सोनिया ने बताया कि बाद में उन्हें पता चला कि राजीव के मन में भी बिल्कुल वैसी ही भावनाएं थीं।

sonia gandhi rajiv gandhi first meeting
सोनिया गांधी की आत्मकथा को लेकर बड़ा विवाद, पेंगुइन इंडिया ने प्रकाशन से किया इनकार

कॉमन दोस्त के जरिए मिले थे राजीव-सोनिया

सोनिया गांधी ने बताया कि उनकी मुलाकात एक कॉमन दोस्त के जरिए हुई थी। इसके बाद वे दोस्त बन गए, साथ में पार्टियों में जाने लगे और नई-नई जगहों पर घूमने लगे। उन्होंने वैलेंटाइन डे की एक ऐसी पार्टी को भी याद किया, जिसमें कई छात्र शामिल हुए थे।

राजीव गांधी के बारे में अपनी पहली छाप को याद करते हुए, सोनिया गांधी ने बताया कि वह उनके सौम्य स्वभाव की ओर विशेष रूप से आकर्षित हुई थीं। उन्होंने कहा, "वह बहुत ही सौम्य स्वभाव के व्यक्ति थे। बेशक, वह बहुत हैंडसम थे, लेकिन उनका वही सौम्य स्वभाव, जो साफ झलकता था। उसने मुझ पर गहरी छाप छोड़ी। मैं उस पल को कभी नहीं भूल सकती जब हम पहली बार मिले थे।"

sonia gandhi rajiv gandhi first meeting
सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर जारी की पहली वीडियो, अपनी पहली किताब से दुनिया को कराया रूबरू

10 नवंबर को रिलीज होगी किताब

इससे पहले, 22 अक्टूबर को सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर कदम रखा और अपनी आने वाली किताब, 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' की पहली झलक साझा की। यह किताब 10 नवंबर को रिलीज होने वाली है।

Navbharat Live
navbharatlive.com