नामांकन के बीच आंध्र प्रदेश में सियासी घमासान, पूर्व महिला मंत्री के साथ पुलिस ने की धक्का-मुक्की, देखें VIDEO

Vidudala Rajini Police Video: आंध्र प्रदेश के चिलकलुरिपेट में पूर्व मंत्री विदादला रजनी के साथ पुलिस के कथित दुर्व्यवहार का वीडियो सामने आया। YSRCP ने सरकार पर सवाल उठाए।

Andhra Pradesh Vidudala Rajini Police Video: आंध्र प्रदेश की पूर्व मंत्री और पिछड़ा वर्ग की महिला नेता विदादला रजनी के साथ उनके अपने ही घर, चिलकलुरिपेट में महिला पुलिस ने बेहद चौंकाने वाला बर्ताव किया। आरोप है कि चिलकलुरिपेट ग्रामीण की SI प्रियंका ने उन्हें जबरदस्ती जमीन पर गिरा दिया और एक नुकीले पत्थर की तरफ धकेलने की कोशिश की। देखें वीडियो।

YSRCP कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों में नामांकन को लेकर मची अफरा-तफरी के बीच, चंद्रबाबू सरकार अराजकता की पराकाष्ठा पर पहुंच गई है। पूर्वी गोदावरी जिला अध्यक्ष और पूर्व मंत्री वेणुगोपालकृष्ण गारू ने वीडियो जारी कर कहा कि यह जानते हुए भी कि सत्ता स्थायी नहीं होती, टीडीपी के गुंडों ने अपने हिंसक हमलों के जरिए लोगों के अधिकारों को छीन लिया है और लोकतंत्र का मज़ाक उड़ाया है। चिलकलुरिपेट में पुलिस ने जिस तरह पूर्व मंत्री विदादला रजनी गारू को जमीन पर गिरा दिया, वह बेहद भयावह है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com