गो-तस्करी पर प्रयागराज कमिश्नरेट सख्त! हंडिया से सोरांव तक 80 ठिकानों तक ताबड़तोड़ छापेमारी में 4 गिरफ्तार

Prayagraj News: प्रयागराज के गंगानगर जोन में गो-तस्करी के खिलाफ 33 पुलिस टीमों में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने 80 ठिकानों पर छापेमारी की, 4 को गिरफ्तार करके 72 संदिग्धों का सत्यापन कराया गया।
Prayagraj Cow Smuggling Police Raid
प्रयागराज में गो-तस्करी के खिलाफ 80 ठिकानों पर पुलिस ने की छापेमारीसोर्स- नवभारत लाइव
Published on
Updated on

Prayagraj Cow Smuggling Police Raid: कमिश्नरेट प्रयागराज के गंगानगर जोन में गो-तस्करी और गोवध से जुड़े संदिग्धों के खिलाफ पुलिस ने शनिवार देर रात सघन गिरफ्तारी और सत्यापन अभियान चलाया। 5 ,6 सितंबर की दरम्यानी रात चलाए गए इस विशेष अभियान में 33 पुलिस टीमों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में 80 स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने 72 संदिग्ध अभियुक्तों का सत्यापन किया, जबकि चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई।

33 टीमों ने 80 स्थानों पर दी दबिश

प्रयागराज पुलिस के मुताबिक, अभियान के दौरान गंगानगर जोन के सोरांव, नवाबगंज, होलागढ़, थरवई, फाफामऊ, सरायइनायत, फूलपुर, बहड़िया, हंडिया, सरायममरेज और उतरांव समेत विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई की गई। पुलिस टीमों ने गो-तस्करी से जुड़े संदिग्धों की गतिविधियों, उनके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड और वर्तमान गतिविधियों का सत्यापन किया।

अभियान का उद्देश्य गो-तस्करी में संलिप्त अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करना और भविष्य में ऐसी गतिविधियों पर अंकुश लगाना बताया गया है। पुलिस की कार्रवाई से संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों में हड़कंप की स्थिति रही।

हंडिया में सबसे ज्यादा 20 स्थानों पर दबिश

थानावार कार्रवाई में हंडिया पुलिस ने सबसे अधिक 20 स्थानों पर दबिश दी और 10 संदिग्ध अभियुक्तों का सत्यापन किया। इसके अलावा होलागढ़ में 10, उतरांव में नौ, सरायइनायत में सात और सोरांव में छह संदिग्धों का सत्यापन किया गया। अन्य थाना क्षेत्रों में भी पुलिस टीमों ने संदिग्धों के ठिकानों पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार गो-तस्करी और गोवध जैसे अपराधों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई जारी रहेगी। सत्यापन के दौरान सामने आने वाली संदिग्ध गतिविधियों और आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी।

Prayagraj Cow Smuggling Police Raid
प्रयागराज में बाढ़ का खतरा बढ़ा; आधा दर्जन से अधिक मोहल्लों में घुसा पानी, डेढ़ दर्जन गांवों पर भी संकट

लगातार जारी रहेगी निगरानी

पुलिस का कहना है कि अभियान केवल गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि संदिग्धों की गतिविधियों की लगातार निगरानी भी की जाएगी। पुलिस का उद्देश्य अपराधियों के नेटवर्क को चिन्हित कर उसके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करना है। अधिकारियों ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करना पुलिस की प्राथमिकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com