वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

यूपी में तेज आंधी का कहर, टीन शेड संग हवा में उड़ा युवक; वीडियो वायरल

Bareilly Storm Viral Video : उत्तर प्रदेश में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने से भारी नुकसान हुआ। बरेली से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें युवक टीन शेड के साथ हवा में उड़ता दिखाई दिया।

हितेश तिवारी

Bareilly Man Flies Viral Video : उत्तर प्रदेश में खराब मौसम ने भारी तबाही मचा दी है। तेज आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में कई लोगों की मौत और कई घायल होने की खबरें सामने आई हैं।

इसी बीच बरेली जिले से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज तूफानी हवा के दौरान एक युवक टीन शेड के साथ हवा में कई फीट ऊपर उड़ जाता है। इस घटना ने लोगों को हैरान कर दिया है और मौसम की भयावहता को भी दिखा दिया है।

यूपी में टीन शेड संग हवा में उड़ा शख्स

बताया जा रहा है कि यह घटना बरेली जिले के भमोरा थाना क्षेत्र के बमियाना गांव की है। युवक की पहचान नन्हे के रूप में हुई है। अचानक तेज आंधी आने पर वह टीन शेड को संभालने की कोशिश कर रहा था, लेकिन हवा इतनी तेज थी कि वह शेड समेत ऊपर उठ गया।

कुछ ही क्षण बाद युवक नीचे गिर पड़ा, जिससे वह घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसकी मदद की और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोग युवक की किस्मत को लेकर चर्चा कर रहे हैं कि बड़ा हादसा टल गया।

यूपी में खराब मौसम के बीच सभी जिलों में अलर्ट

वहीं उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से भी जानमाल का नुकसान हुआ है। खेतों और खुले स्थानों पर मौजूद लोग इसकी चपेट में आए। प्रशासन ने सभी जिलों को अलर्ट पर रखा है और राहत-बचाव कार्य जारी है।

पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और आपदा राहत टीमों को तैनात किया गया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों तक कई इलाकों में तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई है। लोगों से अपील की गई है कि खराब मौसम में घर से बाहर न निकलें, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें और सुरक्षित स्थानों पर ही शरण लें।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा