उत्तर प्रदेश

UP Police में दरोगा बनने का सपना होगा पूरा, सरकार ने निकाली बंपर भर्ती; देखें डिटेल- VIDEO

UP Police SI Recruitment: इन पदों के लिए किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएट कैंडिडेट 11 सितंबर तक भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं।

मनोज आर्या

UP Police SI Bharti 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने पुलिस सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पदों के लिए किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएट कैंडिडेट 11 सितंबर तक भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि उन्हें इन पदों के लिए एप्लीकेशन फाॅर्म सिर्फ ऑनलाइन मोड में ही जमा करना होगा। पुलिस एसआई के लिए कुल 4543 पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। सब इंस्पेक्टर पदों के लिए महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार कैंडिडेट्स को आवेदन करने से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना अनिवार्य हैं। बिना ओटीआर किए कोई भी अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर सकता है। अप्लाई करने से पहले भर्ती बोर्ड की ओर से आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर चेक करें।

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी

Ravneet Bittu Detained: लुधियाना में रवनीत बिट्टू हिरासत में, CM भगवंत मान के काफिले के सामने दिखाए टमाटर-अंडे

केंद्र ने 14 जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली-झारखंड-कर्नाटक समेत 4 हाई कोर्ट को मिले नए जज, देखें लिस्ट