ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (सोर्स- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

बिजली महंगी करने पर भड़के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, UPPCL चेयरमैन से बोले- कैसे बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज?

UPPCL के चेयरमैन डॉ. आशीष कुमार गोयल और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के बीच का टकराव खुलकर सामने आ गया है। मंत्री शर्मा ने उत्तर प्रदेश में 10 फीसदी फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने के फैसले पर गोयल से जवाब मांगा है।

स्निग्धा श्रीवास्तव

UPPCL Chairman Ashish Goyal: उत्तर प्रदेश में बिजली संकट के बीच UPPCL के चेयरमैन आशीष कुमार गोयल और योगी सरकार में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के बीच टकराव देखने को मिला। पिछले दिनों 10 प्रतिशत फ्यूल सरचार्ज बढ़ाए जाने पर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने UPPCL चेयरमैन आशीष गोयल से जवाब मांगा है। बिजली मंत्री ने अपने अधिकारी से चिट्ठी लिखकर पूछा कि मुझसे बिना पूछे बिजली के दाम कैसे बढ़ाये है। उन्होंने कहा कि मेरे विभाग के फैसले मुझे मीडिया के माध्यम से पता चलता है। बिना किसी सूचना के मुख्यालय से कहां गायब रहते हो।

UPPCL पर भड़के ऊर्जा मंत्री

यूपी के ऊर्जा मंत्री ने यूपीपीसीएल के चेयरमैन आशीष कुमार गोयल को पत्र लिखकर उनके फैसलों पर नाराजगी जताई और जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि बिना मुझसे प्रदेश में पूछे बिजली महंगी क्यों की गई। उनका पत्र सामने आने के बाद दोनों के बीच की नोक-झोंक खुलकर सामने आई। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने चिट्ठी के माध्यम से यूपीपीसीएल के चेयरमैन से कड़े सवाल पूछे हैं।

बिजली महंगी करने को लेकर ऊर्जा मंत्री ने सवाल किया कि उनकी जानकारी के बिना फ्यूल सरचार्ज के नाम पर बिजली का बिल बढ़ाने का आदेश क्यों दिया? ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने आशीष गोयल से पूछा है कि क्या आपको इस बारें में मुझसे पूछना भी सही नहीं लगा? मंत्री ने दावा किया कि बिजली का बिल बढ़ने की जानकारी उन्हें टीवी चैनल्स और मीडिया के माध्यम से मिली।

एके शर्मा पत्र

बिजली विभाग में जानबूझकर की जा रही छंटनी

मंत्री ने आशीष गोयल पर बिना बताए गायब रहने का भी आरोप लगाया और दावा किया है कि बिजली विभाग में जानबूझकर काम के लोगों की छंटनी की जा रही है। उन्होंने कहा कि 1 मई 2060 को सहारनपुर मंडल उपाध्यक्ष ने पत्र लिखकर जानकारी दी थी कि जिले की बेहट डिवीजन में 15 साल से काम कर रहे लाइनमैन को हटाकर किसी और की भर्ती की गई है। इसकी जांच होनी चाहिए। अनावश्यक रूप से अभियान चलाकर हजारों कुशल कर्मचारियों को निकाल देना... किसी भी व्यवस्था के लिए तकनीकी, प्रशासनिक और राजनैतिक रूप से सही नहीं है।

बिजली पर लगाया 10% फ्यूल सरचार्ज

बता दें कि वैश्विक संकट के कारण बढ़ती महंगाई के बीच यूपी में फ्यूल सरचार्ज के नाम पर 10 प्रतिशत बिजली के रेट बढ़ाने का फरमान जारी हुआ था। जब इसे लेकर मंत्री एके शर्मा से किया गया तो उन्होंने कुछ बोलने के बजाय इसका ठीकरा यूपीपीसीएल के चेयरमैन पर फोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने 2 जून को एक चिट्ठी लिखकर सीधा आशीष गोयल पर सवाल दाग दिए। मंत्री और अधिकारी के बीच की यह चिट्ठी अब जब सामने आई है तो दोनों के बीच के टकराव की खूब चर्चा हो रही है।

बंगाल उपचुनाव: TMC ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, नंदीग्राम पर किसे बनाया प्रत्याशी?

BRICS Summit 2026: भारत मंडपम में पीएम मोदी ने पुतिन और शी जिनपिंग संग खिंचवाई BRICS फैमिली फोटो

PM के बर्थडे पर देश भर में सेवा संकल्प अभियान, मुंबई में अमित शाह का ऐलान, कहा-एक भी घुसपैठी नहीं छोड़ेंगे

विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने किया GFP से गठबंधन का ऐलान, कांग्रेस-BJP में सेटिंग का लगाया आरोप

शिवसेना प्रवक्ता राजू वाघमारे का बड़ा बयान, बंगाल में मदरसों पर एक्शन और कांग्रेस की गुटबाजी पर साधा निशाना