-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- West Bengal »
- West Bengal Tmc Crisis Kalyan Banerjee Ultimatum Mamata Abhishek Banerjee Calcutta Hc
या तो भतीजा रहेगा या मैं! TMC सांसद कल्याण बनर्जी का ममता को अल्टीमेटम, तृणमूल में सबसे बड़े विस्फोट से हड़कंप
- Written By: प्रिया जैस
Kalyan Banerjee Ultimatum Mamata: TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने ममता बनर्जी को अल्टीमेटम दिया है। अब सवाल यह है कि अभिषेक बनर्जी या कल्याण बनर्जी तृणमूल कांग्रेस में रहेंगे या नहीं।

कल्याण बनर्जी और अभिषेक बनर्जी (IANS फाइल फोटो)
TMC Internal Crisis: पश्चिम बंगाल में अब तृणमूल कांग्रेस टूटती हुई नजर आ रही है। एक ओर पार्टी के विधायकों ने अपना अलग गुट बना लिया है। तो वहीं दूसरी ओर एक हफ्ते में तीन सांसदों ने राज्यसभा और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद अब ममता बनर्जी के पास सिर्फ 10 सांसद रह गए है। टीएमसी छोड़कर सांसदों ने भाजपा नेताओं से मिलना शुरू कर दिया है, जिसके बाद उनके भाजपा में शामिल होने के संकेत मिल रहे है।
इस बीच ममता बनर्जी के सामन कल्याण बनर्जी भी चुनौती बनकर खड़े हो गए है। ममता बनर्जी के सबसे करीबी सांसदों में से एक कल्याण बनर्जी ने कड़े तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। उन्होंने ममता को अल्टीमेटम दे दिया है और कहा है कि या तो आप अपने भतीजे यानी अभिषेक बनर्जी को पार्टी में रखें या हमें पार्टी में रहने दें। उन्होंने कहा कि अभिषेक और हम दोनों साथ-साथ नहीं रह सकते हैं। इस बयान के बाद ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है।
कल्याण बनर्जी की नाराजगी का कारण
कल्याण बनर्जी ममता के विश्वासु सांसदों में से एक है। उन्होंने बागी सांसदों के खिलाफ एक एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसमें बागियों के खिलाफ मोर्चा खोला था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कल्याण बनर्जी ने अभिषेक बनर्जी पर बदतमीजी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बीते दिन की एक घटना का जिक्र किया, जिसमें उनसे काफी जूनियर वकील को अभिषेक ने कलकत्ता हाई कोर्ट में अपने केस की पैरवी के लिए चुना। आपको जानकारी दें, कि इससे पहले अभिषेक बनर्जी का केस कल्याण बनर्जी लड़ रहे थे। वकील बदलने से भी वे काफी आहत हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ममता बनर्जी के जाने से पहले ही खेल खत्म हो जाता है! मंत्री दिलीप घोष ने किया चैलेंज, बोले- बिन बुलाए मेहमान…
छात्र बनकर आए और मचाया बवाल! कोलकाता हिंसा मामले में 11 गिरफ्तार, 70 की पहचान, जानें कौन हैं असली गुनहगार
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा: गड़चिरोली के BSF जवान सुरेश दुर्गुजी अंबाडारे शहीद, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान: नीट पेपर लीक के विरोध में 27 जुलाई को दिल्ली पहुंचेंगी TMC प्रमुख
#WATCH | Kolkata, West Bengal: TMC MP and senior advocate Kalyan Banerjee says, “…I will not appear for Abhishek Banerjee in any case because I do not like his arrogant attitude. I have spent 45 years in this profession; all these people have worked with me as juniors. How can… pic.twitter.com/U7yBIXDdqP — ANI (@ANI) June 11, 2026
अभिषेक पर लगाया TMC की बर्बादी का आरोप
सांसद कल्याण बनर्जी ने आरोप लगाया कि अभिषेक के कारण तृणमूल कांग्रेस बर्बाद हो गई, फिर भी उनका घमंड वैसा का वैसा ही है। यह भी एक कारण है कि कल्याण बनर्जी ने ममता बनर्जी से कहा, “मैंने साफ कह दिया है कि मैं अब अभिषेक बनर्जी के साथ नहीं रहूंगा, न ही उनके साथ काम करूंगा। उन्होंने मेरे साथ बदतमीजी की है – कुछ ऐसा जो मैं कभी बर्दाश्त नहीं करूंगा। मैं ममता बनर्जी से कहूंगा कि या तो अभिषेक को तृणमूल कांग्रेस में रखें और हमें पार्टी छोड़ने दें, या हमें टीएमसी में रखें और अभिषेक को निकाल दें।”
यह भी पढ़ें – बंगाल में सियासी बवाल! TMC सांसद प्रकाश चिक ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, क्या बिखर जाएगी ममता बनर्जी?
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने कथित तौर पर जाली हस्ताक्षर करने से जुड़ी FIR को रद्द कराने के लिए कलकत्ता हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। इस मामले में हाई कोर्ट में पहले ही एक केस दर्ज किया जा चुका है। हालांकि, जस्टिस कौशिक चंदा ने तत्काल सुनवाई की मांग को मंजूरी नहीं दी। कलकत्ता हाई कोर्ट ने TMC सांसद अभिषेक बनर्जी को आज शाम 6 बजे तक CID के सामने पेश होने का निर्देश दिया, लेकिन अगले दो हफ्तों तक उनके खिलाफ कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की जाएगी।
West bengal tmc crisis kalyan banerjee ultimatum mamata abhishek banerjee calcutta hc
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘मैं मां बनना चाहती हूं…’ आम्रपाली दुबे की ख्वाहिश ने मचाई हलचल, क्या जल्द लेंगी शादी का फैसला?
Jul 26, 2026 | 12:54 PMNo Maida Samosa Recipe: समोसा खाना नहीं छोड़ सकते, तो घर पर बनाएं बिना मैदे का हेल्दी समोसा, नोट करें रेसिपी
Jul 26, 2026 | 12:52 PMAndhra Pradesh News: घुटने की सर्जरी के बाद अस्पताल में भर्ती हुए बालकृष्ण, मिलने पहुंचे सीएम चंद्रबाबू नायडू
Jul 26, 2026 | 12:52 PMक्या शाह ने दी पैलेट गन चलाने की मंजूरी? राहुल गांधी ने गृहमंत्री को लिखा खत, पुलिस कार्रवाई पर मांगी जवाबदेही
Jul 26, 2026 | 12:50 PMयह भाजपा बनाम भारत की लड़ाई है, अभिनंदन मोर्चा में गरजे उद्धव, मुंबई की सड़कों पर जुटा ऐतिहासिक जनसैलाब
Jul 26, 2026 | 12:47 PMडिंडौरी में पंचायत का फरमान: 85 हजार वसूले और कर दिया सामाजिक बहिष्कार, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार
Jul 26, 2026 | 12:38 PMNepal ID Card: नेपाल की बड़ी मांग, भारत आने-जाने के लिए नेपालियों को NID कार्ड से मिले भारी छूट
Jul 26, 2026 | 12:34 PMवीडियो गैलरी

5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM
अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM














