कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

खरमास से पहले UP को मिल जाएगा नया BJP अध्यक्ष, OBC समाज से हो सकता है नाम

UP Elections: बीते कुछ महीनों से यूपी की सियासत भाजपा के नए अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर तमाम तरह की बातें चल रही है। अब ऐसी खबर है कि जल्द ही नाम का ऐलान हो सकता है।

अर्पित शुक्ला

UP BJP New President: उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, और भारतीय जनता पार्टी (BJP) अब से ही चुनावी तैयारियों में जुट गई है। पिछले कुछ महीनों से यूपी की सियासत में भाजपा के नए अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, अभी तक भाजपा की ओर से इस मामले पर कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अब एक बार फिर यूपी भाजपा के नए अध्यक्ष के चयन की चर्चा तेज हो गई है।

2 से 3 दिन में हो सकता है नया अध्यक्ष घोषित

खबरों के अनुसार, खरमास के पहले यूपी के नए BJP अध्यक्ष के नाम का ऐलान हो सकता है। इस सिलसिले में आज शाम केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल लखनऊ पहुंचेंगे, और एयरपोर्ट पर यूपी बीजेपी के बड़े नेता उनके स्वागत के लिए मौजूद होंगे। दावा किया जा रहा है कि यूपी का नया BJP अध्यक्ष ओबीसी समाज से हो सकता है। यदि सब कुछ सही दिशा में चला, तो अगले 2 से 3 दिन में यूपी का नया बीजेपी अध्यक्ष घोषित किया जा सकता है। हालांकि, इस पर भाजपा की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

जातिगत समीकरण पर आधारित होगा चयन

बताया जा रहा है कि यूपी के जातिगत समीकरण और भाजपा के वोटबैंक को ध्यान में रखते हुए नए अध्यक्ष के नाम को अंतिम रूप दिया जाएगा। साथ ही, सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ उनके तालमेल को भी देखा जाएगा। वर्तमान में भाजपा के यूपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी हैं, और उनके उत्तराधिकारी के लिए राज्य इकाई ने छह नेताओं के नाम हाईकमान को भेजे हैं। इनमें दो ब्राह्मण, दो ओबीसी और दो दलित नेता शामिल हैं। पार्टी नेतृत्व जल्द ही संतुलन साधते हुए किसी एक नाम पर मुहर लगाएगा।

पहले अध्यक्ष, फिर होगा मंत्रिमंडल का विस्तार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पार्टी पहले प्रदेश अध्यक्ष का चयन करेगी, और इसके बाद ही मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। इससे पहले 2019 में भी तत्कालीन परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र देव सिंह को यूपी भाजपा का अध्यक्ष बनाने के बाद ही मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ था, और इस बार भी ऐसी ही संभावना है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z