प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी (सौजन्य-IANS) 
उत्तर प्रदेश

यूपी बीजेपी की नई 64 सदस्यीय टीम मैदान में! आज पंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह फूकेंगे चुनावी शंखनाद

BJP Uttar Pradesh: आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी टीम चुनावी मैदान में उतार दी है। आज 64 सदस्यीय टीम की पहली बैठक में प्रदेश अध्यक्ष चुनावी बिगुल फुकेंगे।

प्रिया जैस

BJP Uttar Pradesh State Executive Meeting: भारतीय जनता पार्टी ने लंबे इंतजार उत्तर प्रदेश के आगामी चुनाव के लिए कार्यकारिणी बैठक घोषित कर दी है। उत्तर प्रदेश BJP के नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक आज होने वाली है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह आज 64 सदस्यीय नई टीम को चुनावी प्रबंधन का मंत्र देंगे और संबोधित करेंगे। इस दौरान पार्टी की नीतियों व अपेक्षाओं से अवगत कराया जाएगा।

बीजेपी ने आने वाले चुनावों के लिए 46 पदाधिकारियों, जिनमें राज्य उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव शामिल हैं उसके साथ-साथ छह क्षेत्रीय अध्यक्ष और पार्टी विंग्स (मोर्चों) के छह प्रमुखों को नियुक्त किया है। टीम में छह और लोगों को ऑफिस सेक्रेटरी और प्रवक्ता के तौर पर शामिल किया गया है। बड़ी संख्या में युवा चेहरों को मौका दिया गया है, जबकि अनुभवी लोगों को भी पार्टी विंग्स में बनाए रखा गया है।

राज्य अध्यक्ष पंकज चौधरी करेंगे परिचय बैठक

राज्य अध्यक्ष पंकज चौधरी और राज्य महासचिव (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों और समुदायों का प्रतिनिधित्व करने वाले अनुभवी और पार्टी की नीतियों के प्रति समर्पित लोगों को मौका दिया गया है। शुक्रवार दोपहर को राज्य मुख्यालय में एक परिचय बैठक तय की गई है, जिसके बाद टीम को चुनाव की रणनीति के बारे में जानकारी दी जाएगी।

चूंकि नई टीम के पास चुनाव की तैयारियों के लिए कम समय होगा, इसलिए पार्टी तालमेल बिठाने के लिए उनके साथ अनुभवी दिग्गजों को भी तैनात करने की योजना बना रही है। खबर है कि जो लोग पहले भी लंबे समय तक राज्य टीम में काम कर चुके हैं, उन्हें भी इसमें शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा।

युवा मोर्चा के अध्यक्ष भी रहेंगे मौजूद

भाजपा ने विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की भी घोषणा की है। रोहित मिश्रा को युवा मोर्चा, प्रकाश पाल को पिछड़ा मोर्चा, देवेंद्र सिंह को किसान मोर्चा, अशोक रावत को अनुसूचित मोर्चा, सरोज कुशवाह को महिला मोर्चा और विद्याभूषण गोंड को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। यह भी बैठक में शामिल होंगे।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा की यह नई संगठनात्मक टीम आगामी विधानसभा चुनावों से पहले बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने, सामाजिक आधार को और मजबूत बनाने तथा विभिन्न क्षेत्रों में राजनीतिक पकड़ बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है।

LPU में फिर मचा बवाल! बेकाबू भीड़ ने की तोड़फोड़, कई वाहनों को किया आग के हवाले

मुंबई पुलिस ने अभिजीत दीपके को दिखाया ठेंगा! प्रोटेस्ट की नहीं मिली इजाजत, CJP प्रमुख ने बताया अगला प्लान

CEC Resignation Rule: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के बाद कैसे चलता है चुनाव आयोग? VIDEO

देश को मिली पहली LNG ट्रेन! गृहमंत्री ने साबरमती स्टेशन से दिखाई हरी झंडी, रेलमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे