स्वामी प्रसाद मौर्य (सोर्स- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

VHP के जलाभिषेक आह्वान पर स्वामी का तंज, कहा- जिनका मन गंदा वो क्या शुद्ध करेंगे

Swami Prasad on VHP: यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर विहिप के ऐलान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जिनका मन व विचार पहले से ही गंदे हैं वो क्या शुद्ध करेंगे।

अभिषेक सिंह

Swami Prasad Maurya on VHP: अपनी जनता पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा कांवड़ियों को लेकर उठाए गए विवाद पर हिंदू संगठनों ने उनके आवास पर जलाभिषेक करने का ऐलान किया था, जिस पर उन्होंने पलटवार किया है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि वह अपने बयान पर अब भी कायम हैं, जिनका मन पहले से ही गंदा है, वे दूसरों को क्या शुद्ध करेंगे।

यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर विहिप के ऐलान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने विहिप पर पलटवार करते हुए कहा कि जिनका मन और विचार पहले से ही गंदे हैं, वे दूसरों को क्या शुद्ध करेंगे? मैं अपने बयान पर कायम हूँ। भोले शंकर के भक्त ऐसे नहीं हो सकते कि हुड़दंग मचाएँ। वे सेना को परेशान करते हैं, बहन-बेटियों को परेशान करते हैं।

जानिए क्या बोले स्वामी प्रसाद मौर्य?

पूर्व मंत्री ने कहा कि अगर कांवड़िये ऐसा नहीं कर सकते तो कौन कर रहा है? ये भाजपा के गुंडे हैं। भाजपा गुंडागर्दी कायम करना चाहती है। जो लोग शुद्धिकरण की बात कर रहे हैं, वे सत्ता संरक्षित गुंडे माफिया हैं। अगर पापियों के पाप धोते-धोते गंगा खुद गंदी हो गई है, तो गंगा का पानी उसे कैसे शुद्ध करेगा?

'योगी ने किया यूपी का हाल बेहाल'

उन्होंने विहिप पर सत्ता के नशे में चूर होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब हमारी बसपा की सरकार थी, तब सारे गुंडे उत्तर प्रदेश छोड़कर भाग रहे थे। योगी जी ने यूपी का हाल बेहाल कर दिया है। कांवड़िये ऐसा कभी नहीं कर सकते, लेकिन अगर ऐसा हो रहा है, तो कौन कर रहा है? भाजपा के गुंडे ये सब कर रहे हैं।

पूर्व मंत्री ने कहा कि जब मोदी जी अजमेर में चादर चढ़ाने जाते हैं, तो क्या वो मुसलमान हो जाते हैं? किसी भी धर्म पर तंज कसना शर्मनाक है। आपको बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने कांवड़ियों को लेकर विवादित बयान देते हुए उन्हें गुंडा बताया था और कहा था कि ये सभी सरकार संरक्षित गुंडे हैं।

कैसे शुरू हुआ यह विवाद?

पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कांवड़ियों को लेकर विवादित बयान देते हुए उन्हें सरकार संरक्षित गुंडे कहा था, जिसके विरोध में विश्व हिंदू परिषद ने अपने लोगों से इकट्ठा होने की अपील की है और उनके लखनऊ स्थित आवास पर जलाभिषेक करने का ऐलान किया है। इस बीच, पुलिस प्रशासन ने उनके आवास की सुरक्षा बढ़ा दी है। साथ ही, वहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, CM सुवेंदु पहुंचे अस्पताल

CJP Protest: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, 24 घंटे बाद आए जेल से बाहर , जानें दिन भर क्या-क्या हुआ

कोलकाता के चोरबगान में पंडाल में ढहने से मची भगदड़, हादसे में 17 लोगों की मौत

Explainer: चुनाव आयोग के अंदर कब-कब छिड़ी जंग? टीएन शेषन से अशोक लवासा तक, अंदरूनी विवाद की पूरी कहानी

Kal Ka Mausam: तमिलनाडु से केरल तक बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट