CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को थोड़ी देर में किया जाएगा पेश, दिल्ली में आज फिर लेफ्ट का प्रदर्शन

CJP Protest: दिल्ली में 'लहरा दो तिरंगा' प्रदर्शन से पहले CJP संस्थापक अभिजीत दिपके गिरफ्तार हुए। पुलिस पीस बॉन्ड उल्लंघन का मामला अदालत में रखेगी। AISA अध्यक्ष नेहा बोरा रिहा।
abhijeet dipke arrest
अभिजीत दिपकेSource- IANS

CJP Protest Live Updates: दिल्ली में 'लहरा दो तिरंगा' प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को हिरासत में लिए जाने के बाद उनके खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 126/170 के तहत कार्रवाई की गई। उन्हें शनिवार को स्पेशल एग्जिक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) की अदालत में पेश किया गया।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, अभिजीत दिपके ने पीस बॉन्ड की शर्तों का उल्लंघन किया है। पुलिस के मुताबिक, उन्हें हिरासत में लेने से पहले दो नोटिस दिए गए थे और कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क जाने से मना किया गया था। पुलिस का दावा है कि निर्देशों के बावजूद वह वहां जाने पर अड़े रहे, जिसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।

जानबूझकर सुनवाई में हो रही देरी: CJP

रत्ना सिंह ने कहा कि सुनवाई दोपहर 12 बजे होनी थी। अब दोपहर के 3:38 बज चुके हैं, लेकिन सुनवाई का कोई अता-पता नहीं है। अगर यह जानबूझकर नहीं किया गया है, तो फिर क्या है? सौरव, आशुतोष और अभिजीत के साथ-साथ अन्य हिरासत में लिए गए लोगों को रिहा करें। आप पूरी प्रक्रिया में देरी करके लोगों की आज़ादी नहीं छीन सकते।

जंतर-मंतर बंद करने के खिलाफ प्रदर्शन 

अभिजीत दिपके को कोर्ट में पेश किया गया

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) केसंयोजक अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com