-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Sp Mla Iqbal Mahmood On Kanwar Yatra Said There Are More Goons Than Shiva Devotees
‘कांवड़िए गुंडई कर रहे, इनको जेल…’, सपा MLA के बिगड़े बोल, कहा- हम जीते तो…
- Written By: अर्पित शुक्ला
Iqbal Mahmood on Kawad Yatra: संभल से विधायक इकबाल महमूद ने कांवर यात्रा को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा में शिवभक्तों से ज्यादा गुंडे हैं।

अखिलेश यादव के साथ सपा विधायक इकबाल महमूद (Image- Social Media)
Iqbal Mahmood on Kawad Yatra: यूपी में समाजवादी पार्टी कांवड़ यात्रा के दौरान हुई मारपीट को लेकर सरकार पर सवाल उठा रही है। इसको लेकर सपा विधायक इकबाल महमूद ने एक चैनल से बातचीत में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इसको आस्था का पर्व बताते हुए कहा कि इसमें शिवभक्तों से अधिक गुंडे भरे हुए हैं। साथ ही सपा विधायक इकबाल महमूद ने उन यात्रियों को सलाह भी दी।
सपा नेता ने कहा कि 2027 में सपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश में हम कांवड़ यात्रा के लिए अलग तरह के इंतजाम करेंगे। उन्होंने इस दौरान सरकार पर भी कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ऐसे काम से आप नर्क में जाएंगे
यात्रा में गुंडे मवाली ज्यादा और भक्त कम
सपा विधायक इकबाल महमूद ने कांवड़ यात्रा को लेकर कहा कि ‘वह कांवड़ यात्रा कर रहे हैं ये उनका धर्म है, वो अपने धर्म का पालन कर रहे हैं जो शिव भक्त हैं वह जा रहे हैं।’ इकबाल महमूद ने आगे कहा कि इसमें शिवभक्तों की संख्या कम और गुंडे मवालियों की संख्या अधिक है। यह रास्तों पर बदमाशी और बतमीजी कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
कानपुर देहात: कांग्रेस की स्वागत सभा में चले लात-घूंसे, पूर्व और वर्तमान जिलाध्यक्ष के समर्थक आपस में भिड़े
14 साल बाद प्रयागराज में अखिलेश यादव का रात्रि प्रवास, पुराने सहयोगियों से मुलाकात ने बढ़ाई सियासी चर्चाएं
“चंदा भी चुराते हैं, विधायक भी…” आगरा पहुंचते ही राजेंद्र पाल गौतम ने योगी सरकार पर बोला बड़ा हमला
अयोध्या में कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कानपुर में सत्याग्रह, गांधी प्रतिमा पर जताया विरोध
साथ ही इकबाल महमूद ने 2027 के चुनाव को लेकर अखिलेश यादव का प्लान बताया। सरपा विधायक ने बताया कि 2027 में जब हमारी सरकार बनेगी तब इन भक्तों के लिए अलग से व्यवस्था कर दिया जाएगा। इससे किसी भी रास्ते को बंद करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
ये लोग गुंडई कर रहे हैं- इकबाल महमूद
इकबाल महमूद ने आगे कहा कि यह लोग गुंडई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि न्यूज देखकर पता चलता है कि यह कितना बवाल कर रहे हैं। मुजफ्फरनगर में सबसे अधिक इस तरह के मामले देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पढ़ने वाले बच्चों की गाड़ी पर हमला किया गया।
यह भी पढ़ें- आज से शुरू होगा ‘संसद संग्राम’, ऑपरेशन सिंदूर-ट्रंप के दावे और SIR पर होगी जंग!
ऐसी हरकतें करने से आप नर्क में जाएंगे
सपा विधायक ने कहा कि हल्की सी कोई गाड़ी उनको छू जा रही है तो वह मारपीट करने लगते हैं। आप अच्छे काम के लिए जा रहे हैं, ऐसी हरकतें नहीं करनी चाहिए। इकबाल महमूद ने यह भी कहा कि इस तरह की हरकतें करने से आप नर्क में जाएंगे। इन सब से हिंदुस्तान की तहजीब खत्म हो रही है।
Sp mla iqbal mahmood on kanwar yatra said there are more goons than shiva devotees
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भारी बारिश से बेहाल विदिशा: गर्ल्स स्कूल के पास भरा कमर तक पानी; जान जोखिम में डालकर निकाले गए छात्र
Jul 02, 2026 | 07:00 PMएक धक्का दो, ये गुम्बद तोड़ दो; महा मंडलेश्वर सच्चिदानंद महाराज के बयान से मचा सियासी बवाल
Jul 02, 2026 | 06:59 PM14 लाख का AI रोबोट जो समझेगा आपके जज्बात, इंसानों जैसी त्वचा, याद रखेगा हर बात, देखकर रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 06:58 PMMaharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
Jul 02, 2026 | 06:53 PMकेमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
Jul 02, 2026 | 06:52 PMइंदौर में ‘नंबर 1’ की सफाई पर उठे गंभीर सवाल! पहली ही बारिश में बहे नगर निगम के सिंहस्थ तैयारी वाले कागजी दावे
Jul 02, 2026 | 06:43 PMबच्चे को वाशिंग मशीन में डाला, टॉयलेट के जेट स्प्रे से मुंह पर पानी मारा, केयरगिवर्स का अमानवीय वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 06:35 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














