सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क (फोटो सोर्स- @barq_zia) 
उत्तर प्रदेश

आई लव मोहम्मद कहता हूं, हिम्मत है तो... संभल मस्जिद पर बुलडोजर कार्रवाई पर भड़के सपा सांसद, दी खुली चुनौती

Ziaur Rahman Barq Statement: संभल में मस्जिद पर प्रशासन द्वारा बुलडोजर कार्रवाई पर सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क भड़के। प्रशासन की कार्रवाई को उन्होंने जुल्म करार दिया।

अमन मौर्या

Sambhal Mosque Bulldozer Action: उत्तर प्रदेश के संभल में सरकारी जमीन पर बनाई गई मस्जिद के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई रविवार को भी जारी रहा। मस्जिद के बाकी हिस्सों को बुलडोज किया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई पर समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने नाराजगी जाहिर की है। मस्जिद परिसर से 'आई लव मोहम्मद' वाले पोस्टर और एक झंडा मिलने का दावा किया गया है, जिसकी जांच की जा रही है। समाजवादी पार्टी से सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने संभल में मस्जिद पर हुई बुलडोजर कार्रवाई पर तीखा हमला बोला है।

'हिम्मत है तो मुझे फांसी दे दो'

रविवार को बुलडोजर कार्रवाई को लेकर समाजवादी पार्टी के सांसद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि आई लव मोहम्मद के पोस्टर को लेकर आप किस धारा के तहत केस दर्ज कर सकते हैं, मैं अपनी बात को दोहराता हूं कि मैं आई लव मोहम्मद कहता हूं, हिम्मत है तो मुझे फांसी दे दो। आगे उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि हरे रंग का झंडा हमारे मजहब से ताल्लुक रखता है। इसे आप पाकिस्तान या फिर दूसरे देश से कैसे जोड़ सकते हैं? हरा झंडा पाकिस्तान या बांग्लादेश का प्रतीक नहीं है, बल्कि ईद-मिलादुन्नबी जैसे धार्मिक अवसरों पर मुसलमानों द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला धार्मिक झंडा है।

जुल्म की इंतिहा हो गई: जियाउर्रहमान

सांसद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संभल में मस्जिद पर बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ पोस्ट करते हुए लिखा कि जुल्म की इंतिहा हो गई। लाख कोशिशों, गुजारिशों और कानूनी प्रयासों के बावजूद सम्भल प्रशासन द्वारा कसेरवा गांव में मस्जिद को शहीद कर दिया गया। ऐसा महसूस होता है अधिकारियों द्वारा आंखों पर पट्टी बांधकर एक तय निशाने के साथ कार्रवाई की जा रही है।

एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, मस्जिद के शहीद किए जाने के बाद पूरे गांव में गम, दर्द और मातम का माहौल है। मां-बहनों की आंखें अश्कबार हैं, बच्चे सहमे हुए हैं और हर दिल इस मंजर को देखकर दुखी है। अगर किसी को यह लगता है कि ताकत के दम पर लोगों की आवाज़ दबा दी जाएगी, तो यह उसकी गलतफहमी है।

मुद्दे से भटकाने का आरोप

जियाउर्रहमान बर्क ने अधिकारियों पर मुद्दे से भटकाने के लिए प्रोपेगैंडा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संभल में मस्जिद, मदरसे, कब्रिस्तान, ईदगाह और मजारों को लगातार टारगेट किया जा रहा है। सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि यह भाजपा सरकार की नीति है, जो चुनावी फायदे के लिए हिंदू-मुस्लिम विभाजन करती है। उन्होंने कहा कि हमारा काम लोगों को बांटना नहीं है। हम सब एक हैं और भाजपा को हटाना चाहते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर गलत रिपोर्ट दर्ज की गई तो कोर्ट में चुनौती दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि सभी को एक साथ रहना चाहिए और हम भाजपा को हटाने के लिए मिलकर काम करना चाहते हैं, लेकिन कल संभल में जो हुआ, मैं उस कार्रवाई की कड़ी निंदा करता हूं जो जल्दबाजी में और गलत ऑर्डर पर की गई। मैं इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूं।

बांकुरा हिंसा पर बवाल! CJP ने बंगाल सरकार को दिया 10 दिनों का अल्टीमेटम, जानें क्या है मामला

JSSC CGL Controversy: बाबूलाल मरांडी ने CID जांच पर उठाए सवाल, बोले- कई अहम पहलू जांच से बाहर

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस

CM पद छोड़ेंगे फडणवीस? मोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलों के बीच PM से की मुलाकात, सियासी हलचल तेज

Explainer: नितिन नबीन की नई टीम का ऐलान, पन्ना प्रमुख से मार्गदर्शक मंडल तक, कैसे काम करती है भाजपा?