ओपी राजभर, अखिलेश यादव सोर्स-(सोशल मीडिया)
उत्तर प्रदेश

राजभर का अखिलेश पर बड़ा वार! मुसलमान दरी बिछाए; यादव चुनाव जीते, सपा-कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

Rajbhar Lashes Out At Akhilesh: उत्तर प्रदेश में जैसे-जैस चुनाव नजदीक आ रहा है राजनीति का पारा बढ़ते ही जा रहा है। सुभासपा प्रमुख और योगी कैबिनेट के मंत्री ओपी राजभर ने सपा को आड़े हाथ लिया है।

आशीष शुक्ला

OP Rajbhar Lashes Out At Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासत गरमाने के साथ-साथ आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। इसी बीच सुभासपा प्रमुख और यूपी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी और उसके अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए मुस्लिम समाज को लेकर बड़ा आरोप लगाया है।

बीते दिनों अंबेडकर नगर में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मुस्लमानों को लेकर एक बयान दिया था। जिसमें असदुद्दीन ओवैसी ने सपा और कांग्रेस पर मुस्लिमों को केवल चुनावी इस्तेमाल तक सीमित रखने का आरोप लगाया गया था। जिसपर राजभर ने समर्थन करते हुए कहा कि ओवैसी की बात सही है और इन दलों ने मुस्लिमों से रैलियों में दरी बिछवाने का काम तो लिया, लेकिन सत्ता में भागीदारी देने के सवाल पर उन्हें पीछे रखा।

मुस्लिम वोट पर दिया बड़ा बयान

ओपी राजभर लंबे समय से समाजवादी पार्टी पर हमलावर नजर आ रहे हैं। बीते दिनों उन्होंने कहा था कि सपा और अखिलेश ने मेरे साथ छल किए थे। गठबंधन में 16 सीट तो मिल गया था लेकिन 12 प्रत्याशी तो सपा के ही थे।

एक बार फिर सपा पर हमलावर होते हुए ओपी ने कहा अखिलेश यादव की राजनीति में मुस्लिमों से वोट लेने के बाद यादव समाज को राजनीतिक तौर पर आगे बढ़ाया जाता है। उनके बयान का सार यही रहा कि मुसलमान दरी बिछाए और यादव चुनाव जीते।

राजभर ने यह भी दावा किया कि सपा ने मुस्लिम समर्थन के सहारे प्रदेश में कई बार सरकार बनाई, लेकिन किसी मुस्लिम नेता को मुख्यमंत्री बनाने की दिशा में कदम नहीं उठाया। उन्होंने कांग्रेस को भी इसी मुद्दे पर घेरा और कहा कि मुस्लिम समाज को राजनीतिक हिस्सेदारी मिलनी चाहिए।

अखिलेश पर अटैकिंग मूड में राजभर

ओपी राजभर और अखिलेश यादव के बीच पिछले कुछ समय से लगातार जुबानी जंग देखने को मिल रहा है। राजभर इससे पहले भी अखिलेश की PDA और MY (मुस्लिम-यादव) राजनीति पर सवाल उठा चुके हैं और दावा करते रहे हैं कि समाजवादी पार्टी का पारंपरिक सामाजिक समीकरण कमजोर हुआ है।

2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राजभर का यह बयान उत्तर प्रदेश की जातीय और सामाजिक समीकरणों को लेकर चल रही राजनीतिक बहस को और तेज करता है।

पहले कहा थैंक्यू अब बोले उतनी परफेक्ट नहीं महाराष्ट्र पुलिस, बदले अभिजीत दिपके के सुर, करेंगे PC

Akash Anand BSP Return: आकाश आनंद की बसपा में फिर से वापसी, मायावती ने बनाया राष्ट्रीय संयोजक

CEC को तत्काल राहत, ECI को नोटिस…Form 6 को लेकर सुप्रीम कोर्ट और ECI की बात में क्या अंतर? समझें पूरा विवाद

ज्ञानेश कुमार पर राहुल का प्रहार! बोले BJP को लाभ पहुंचाने के लिए पद का किया गलत प्रयोग

क्या होती है फीलिंग ऑफ फ्लाइट्स? कैप्टन स्मित मच्छार पर पूर्व सहकर्मी टीना गोस्वामी का बड़ा खुलासा