चक्रवात Akvan का लैंडफॉल शुरू, अगले 3 घंटे बेहद अहम; ओडिशा-आंध्र तट पर हाई अलर्ट, इंडिगो की उड़ानें प्रभावित

Akvan Cyclone Tracker: गंभीर चक्रवाती तूफान 'अकवान' की लैंडफॉल प्रक्रिया शुरू हो गई है और अगले 3 घंटों तक जारी रहेगी। गोपालपुर के पास 70-90 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।
cyclone akvan today's weather impact
चक्रवातसौजन्य-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • चक्रवात अकवान के लैंडफॉल की प्रक्रिया शुरू, IMD के मुताबिक अगले 3 घंटे तक जारी रहने का अनुमान।

  • इंडिगो की भुवनेश्वर, विशाखापत्तनम और कोलकाता से आने-जाने वाली उड़ानें प्रभावित।

  • कोणार्क सूर्य मंदिर 21 नवंबर तक बंद, ओडिशा के 6 जिलों में इंट्रा सर्कल रोमिंग की सुविधा सक्रिय।

Cyclone Akvan Weather Today: चक्रवात अकवान का लैंडफॉल शुरू हो गया है। IMD के अनुसार लैंडफॉल की प्रक्रिया शुरू हो गई है और अगले 3 घंटों तक जारी रहेगी। ओडिशा और आंध्र में तूफान का असर दिख रहा है। इंडिगो की उड़ानें प्रभावित, कोणार्क मंदिर बंद और 6 जिलों में मोबाइल नेटवर्क के लिए ICR सुविधा चालू की गई है।

चक्रवात अकवान के कारण हवाई सेवाएं भी प्रभावित हुई है। इंडिगो ने पोस्ट किया, खराब मौसम और चक्रवात 'अकवान' के कारण भुवनेश्वर, विशाखापत्तनम और कोलकाता से आने-जाने वाली उड़ानों पर असर पड़ा है। हम बुकिंग के समय दिए गए मोबाइल नंबर पर प्रभावित ग्राहकों को सूचित कर रहे हैं। इंडिगो ने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक कर लें।

तेजी से बढ़ रहा चक्रवात अकवान

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गंभीर चक्रवाती तूफान 'अकवान' पिछले 6 घंटों के दौरान 19 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ा है। कल, 19 नवंबर 2026 को रात 11:30 बजे (IST) यह तूफान इसी क्षेत्र में, 17.1° उत्तरी अक्षांश और 85.1° पूर्वी देशांतर के पास स्थित था।

यह कलिंगपट्टनम (आंध्र प्रदेश) से लगभग 170 किमी दक्षिण-पूर्व, विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) से 200 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व, गोपालपुर (ओडिशा) से 240 किमी दक्षिण, पुरी (ओडिशा) से 310 किमी दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम और नरसपुर (आंध्र प्रदेश) से 370 किमी पूर्व-उत्तर-पूर्व में था।

इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ना जारी रखने और 20 नवंबर 2026 की दोपहर तक गोपालपुर के पास उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटों को पार करने की संभावना है। इस दौरान हवा की निरंतर गति 70-80 किमी प्रति घंटा रहने और झोंकों के साथ इसके 90 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है।

चक्रवात अपडेट: कोणार्क सूर्य मंदिर बंद

आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (पुरी सर्कल, भुवनेश्वर) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, चक्रवात 'अकवान' को देखते हुए जनहित में कोणार्क का सूर्य मंदिर और कोणार्क का पुरातत्व संग्रहालय 19 नवंबर 2026 से 21 नवंबर 2026 तक बंद रहेंगे। पर्यटकों और आगंतुकों से अनुरोध है कि वे सहयोग करें और इस दौरान यहां आने से बचें।

cyclone akvan today's weather impact
Aaj Ka Mausam: श्रीनगर में पारा -0.2°C पहुंचा; दिल्ली-यूपी में कोहरा और विदर्भ-MP में बारिश का अलर्ट

मोबाइल नेटवर्क पर साइक्लोन अकवन का असर

साइक्लोन अकवान के दौरान मोबाइल कनेक्टिविटी चालू रखने के लिए, डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन्स, GoI ने इंट्रा सर्कल रोमिंग (ICR) चालू कर दिया है। मोबाइल नेटवर्क किसी भी उपलब्ध नेटवर्क एयरटेल, BSNL, रिलायंस जियो, वोडाफोन आइडिया पर काम करेगा, भले ही अपना नेटवर्क डाउन हो। डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन्स द्वारा किए गए कवर जिले में गंजम, गजपति, पुरी, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, खोरधा को शामिल किया गया है।

cyclone akvan today's weather impact
Cyclone Akvan: कितने बजे और कहां तट से टकराएगा भीषण चक्रवाती तूफान 'अक्वान'? इन इलाकों में मचाएगा तबाही

देशभर में NDRF की कुल 49 टीमें तैयार

तूफान के उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए 20 नवंबर को दोपहर तक नरसापुर और पुरी के बीच आंध्र प्रदेश-यानम और दक्षिण ओडिशा के तट से टकराने की आशंका है। चक्रवात के खतरे को देखते हुए एनडीआरएफ ने ओडिशा, आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। देशभर में एनडीआरएफ की कुल 49 टीमें तैयार रखी गई हैं। इनमें से 31 टीमें तैनात की गई हैं जबकि 18 को रिजर्व में रखा गया है। ओडिशा में सबसे ज्यादा 14 टीमें तैनात हैं और 3 रिजर्व में हैं।