EVM विवाद पर बृजभूषण का विपक्ष को करारा जवाब! चुनाव आयोग के दावों पर मांगा सबूत

Brijbhushan Attacked The Opposition: EVM विवाद पर बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह विपक्ष पर हमलावर नजर आए। असल में बीते दिनों खड़गे ने बैलेट पेपर से दोबारा चुनाव कराने की मांग की थी।
Brijbhushan Sharan Singh and Mallikarjun Kharge
बृजभूषण शरण सिंह और मल्लिकार्जुन खड़गेसोर्स-(AI)
Published on: 
Updated on: 

Brijbhushan Attacks The Opposition On EVM: विपक्ष के द्वारा SIR प्रक्रिया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग चल ही रही थी इसी बीच EVM को लेकर राजनीति गरमा गई है। जिसको लेकर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह विपक्ष पर हमलावर नजर आए। उन्होंने कहा कि विपक्ष लगातार देश की चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठा रहा है, जबकि उसे यह बताना चाहिए कि चुनाव में गड़बड़ी कहां और कैसे हो रही है।

बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति की प्रक्रिया का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पहले इस संबंध में कोई स्पष्ट प्रक्रिया नहीं थी। करीब 2023 में मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, जहां अदालत ने चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए। इसके बाद संसद ने कानून बनाकर नियुक्ति की प्रक्रिया निर्धारित की गई थी।

उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा कानून के तहत चयन समिति में प्रधानमंत्री, विपक्ष के नेता और प्रधानमंत्री द्वारा नामित एक व्यक्ति शामिल होते हैं। इस कानून को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी गई है, लेकिन अब तक इसे निरस्त नहीं किया गया है।

विपक्ष से पूछा सवाल

उन्होंने विपक्ष से सवाल किया कि पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त नवीन चावला और एमएस गिल की नियुक्ति किस प्रक्रिया के तहत हुई थी? EVM और चुनाव प्रक्रिया पर विपक्ष के आरोपों को लेकर भी बृजभूषण शरण सिंह ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि EVM से पहले भी देश में चुनाव होते थे और उस समय चुनाव प्रक्रिया को लेकर इसी तरह के सवाल नहीं उठाए जाते थे। 2014 के बाद भारतीय जनता पार्टी का प्रदर्शन लगातार बेहतर हुआ है और इसी वजह से विपक्ष चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठा रहा है।

कांग्रेस पर हुए हमलावर

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि 2014 तक सब ठीक था, लेकिन उसके बाद देश और राज्यों के चुनावों में बीजेपी का प्रदर्शन लगातार मजबूत होता गया। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के राजनीतिक गढ़ एक-एक करके ढह रहे हैं और अब उसके पास छिपने की कोई जगह नहीं है।

Brijbhushan Sharan Singh and Mallikarjun Kharge
2029 से पहले कैसे PM बनेंगे राहुल गांधी? जेल भेजने की धमकी पर भड़के CM सरमा, बोले- कैदी नहीं, जनता देती है वोट

 बैलेट पेपर पर चुनाव को लेकर क्या कहा

बैलेट पेपर से चुनाव कराने की विपक्ष की मांग पर पूर्व सांसद ने कहा कि वे पुरानी व्यवस्था में लौटना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बैलेट का मतलब लूट है। साथ ही उन्होंने कहा कि विपक्ष को कई बार यह साबित करने का मौका मिला कि चुनाव में लूट या गड़बड़ी कैसे हो रही है, लेकिन वह अब तक इसे साबित नहीं कर पाया है।

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि यदि चुनाव प्रक्रिया में कहीं कोई कमी या समस्या है, तो उसे दूर करने के लिए सुझाव दिए जाने चाहिए और व्यवस्था को बेहतर बनाने पर चर्चा होनी चाहिए।

Brijbhushan Sharan Singh and Mallikarjun Kharge
प्रशासनिक सेवा से सियासत तक एम. नागेश्वर राव का सफर, काशी से यूपी की 403 सीटों पर चुनावी ऐलान

खड़गे ने क्या कहा था?

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीते दिन एक बयान में देश के सभी चुनावों को 'अवैध' करार देते हुए लोकसभा और सभी राज्य विधानसभाओं को भंग कर बैलेट पेपर से दोबारा चुनाव कराने की मांग की है।...एजेंसी इनपुट के साथ।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com