मेरठ MLC चुनाव: भाजपा प्रत्याशी दिनेश गोयल और श्रीचंद्र शर्मा ने किया नामांकन, बोले- सभी 11 सीटें जीतेगी BJP

Dinesh Goyal MLC: मेरठ-सहारनपुर खंड स्नातक विधान परिषद सीट से भाजपा प्रत्याशी दिनेश गोयल ने नामांकन दाखिल किया। उनके साथ कई भाजपा नेता मौजूद रहे। गोयल ने सभी 11 MLC सीटों पर भाजपा की जीत का दावा किया।
Meerut MLC Election 2026: BJP Dinesh Goyal Files Nomination, Says Party Will Win All 11 Seats
भाजपा प्रत्याशी दिनेश गोयल (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Meerut MLC Election 2026: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के बीच सोमवार को मेरठ-सहारनपुर खंड से स्नातक विधान परिषद सीट के भाजपा प्रत्याशी दिनेश गोयल ने नामांकन किया। नामांकन के दौरान उनके साथ राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, मंत्री सोमेंद्र तोमर, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, एमएलसी अश्विनी त्यागी, मेयर हरिकांत अहलूवालिया, महानगर अध्यक्ष समेत कई भाजपा नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

भाजपा के सभी 11 प्रत्याशी जीतने का दावा

बता दें कि भाजपा प्रत्याशी दिनेश गोयल 2020 में भी चुनाव जीत चुके हैं। उन्होंने माध्यमिक शिक्षक संघ के चार बार के एमएलसी हेम सिंह पुंडीर को हराया था। इस बार फिर भाजपा ने उन्हें प्रत्याशी बनाया है। मीडिया से बातचीत में दिनेश गोयल ने भाजपा नेतृत्व का आभार जताया। छह साल की उपलब्धियों पर उन्होंने कहा कि बहुत काम किए हैं, लेकिन फिलहाल वह विस्तृत जानकारी लेकर नहीं आए हैं, जिसे बाद में उपलब्ध करा देंगे। अखिलेश यादव के जीत के दावे पर दिनेश गोयल ने कहा कि भाजपा के सभी 11 प्रत्याशी जीतेंगे। 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने दावा किया कि विपक्ष इतना हताश हो जाएगा कि सभी पहाड़ों पर चले जाएंगे।

Meerut MLC Election 2026: BJP Dinesh Goyal Files Nomination, Says Party Will Win All 11 Seats
बीजेपी ने जारी की UP राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवारों की लिस्ट, जानिए किसे मिला टिकट

एमएलसी चुनाव 2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू

बता दें कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के एमएलसी चुनाव 2026 के लिए मेरठ में नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। नामांकन को लेकर जिला प्रशासन ने कमिश्नरी चौराहा पार्क और कलेक्ट्रेट परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। सुबह से ही कमिश्नरी चौराहा पार्क पर पुलिस बल तैनात रहा। बैरिकेडिंग लगाकर आने-जाने वालों की चेकिंग की गई।

प्रशासन ने बताया कि नामांकन के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त फोर्स लगाई गई है। आज पहले दिन भाजपा प्रत्याशी दिनेश गोयल नामांकन करने के लिए समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। उनके साथ पार्टी के कई बड़े नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। दिनेश गोयल ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया और कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर वह खरा उतरेंगे। शिक्षक और स्नातक वर्ग के हितों के लिए लगातार काम करेंगे।

श्रीचंद्र शर्मा ने भी किया नामांकन

भाजपा के दूसरे प्रत्याशी श्रीचंद्र शर्मा भी आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन स्थल पर उनके साथ भाजपा के जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं में नामांकन को लेकर काफी उत्साह देखा गया।

Meerut MLC Election 2026: BJP Dinesh Goyal Files Nomination, Says Party Will Win All 11 Seats
Agra: एमएलसी चुनाव में सपा ने दिखाई ताकत, आकाश अग्रवाल और शशांक यादव ने दाखिल किया नामांकन

इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नामांकन की अंतिम तिथि तक रोजाना सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक पर्चे भरे जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की तिथि भी जल्द घोषित की जाएगी।

9 अप्रैल को होगा चुनाव

बता दें कि विधान परिषद के 36 सीटों के लिए नामांकन शुरू हो चुका है। 9 अप्रैल को चुनाव होगा और 12 अप्रैल को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com