राज्यसभा चुनाव से पहले योगी कैबिनेट के मंत्री राजभर का झलका दर्द! अखिलेश को बताया धोखेबाज-420; देखें Video

OP Rajbhar Targeted Akhilesh: राज्यसभा चुनाव से पहले योगी कैबिनेट के मंत्री ओपी राजभर का दर्द छलका है। अखिलेश को धोखेबाज बताते हुए कहा मेरे विधायक भी इन्हीं के हैं। सपा का झंडा लेकर घुमते हैं।
akhilesh yadav, op rajbhar
ओपी राजभर, अखिलेश यादवसोर्स-( सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Rajbhar Called Akhilesh A Traitor: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों पर चुनाव होना है। बीजेपी और प्रमुख विपक्षी पार्टी सपा अपने-अपने हितों को साधने में जुट गई है। इसी बीच ओपी राजभर का एक बयान फिर चर्चा में है। ओपी राजभर ने दिए गए बयान में अखिलेश को लेकर नाराजगी जाहिर हो रही है। पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए राजभर ने कहा सब तो सपा के ही है। अखिलेश जी धोखेबाज है।

अपनी पार्टी के विधायक को लेकर कहा है कि जीते तभी सपा के थे, चुनाव लड़े तभी सपा के थे केवल हमारी पार्टी का सिंबल लेकर चुनाव लड़े थे। उन्होंने आगे कहा ये तो अखिलेश जी की धोखेबाजी है 420 है। हमको 17 सीट का नाम तो दिया लेकिन 12 उम्मीदवार अपना दे दिया। उन्हीं के नेता लोग है चुनाव में उन्हीं के पार्टी का डंडा झंडा लेकर घुमते हैं।

राज्यसभा चुनाव से पहले ओपी का छलका दुख

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले 10 सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव होना है। इसको लेकर सियासत गरमा गई है। इसी बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओपी राजभर ने अब्बास अंसारी और जगदीश नारायण राय को लेकर बड़ा बयान दिया है। ओपी ने कहा कि दोनों विधायक सुभासपा के सिंबल पर चुनाव जीते जरूर थे, लेकिन उनके अनुसार वे चुनाव जीतने के समय से ही सपा के साथ थे। इसी संदर्भ में राजभर ने अखिलेश यादव पर धोखा देने का आरोप लगाया।

akhilesh yadav, op rajbhar
स्वदेशी से ग्राम स्वराज तक; गांधी जयंती पर सीएम योगी ने गिनाए बापू के मंत्र, लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन

 2022 का विधानसभा अखिलेश के साथ लड़ा

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने 2017 के भाजपा के साथ अपना नाता तोड़ते हुए 2022 में हुए विधानसभा के चुनाव में सपा के साथ गठबंधन किया था, जिसमें 17 सीटों पर राजभर की पार्टी ने चुनाव लड़ा और कुल 6 सीटों पर जीत हासिल की थी। चुनाव परिणाम के कुछ समय बाद सपा से अपना नाता तोड़ते हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी भाजपा के साथ हो गई। भाजपा के साथ गठबंधन के बाद ओपी को योगी कैबिनेट में जगह दी गई थी।

akhilesh yadav, op rajbhar
स्वदेशी से ग्राम स्वराज तक; गांधी जयंती पर सीएम योगी ने गिनाए बापू के मंत्र, लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन

पंचायत राज मंत्री है, राजभर

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वर्तमान में योगी कैबिनेट के हिस्सा हैं। वर्तमान में ओपी योगी कैबिनेट में पंचायती राजमंत्री है। वर्तमान में ओपी के पास तीन विभाग है।

  1. पंचायती राज विभाग

  2. अल्पसंख्यक कल्याण विभाग

  3. मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com