राहुल गांधी व मायावती (डिजाइन फोटो) 
उत्तर प्रदेश

BSP के वोटबैंक में सेंधमारी करेगी कांग्रेस...राहुल ने बढ़ाई माया की टेंशन, कांशीराम के लिए मांग लिया भारत रत्न

Congress vs BSP: कांग्रेस ने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले BSP के वोटबैंक में सेंधमारी की पूरी तैयारी में जुट गई है। बसपा संस्थापक कांशीराम की जयंती के मौके पर राहुल गांधी ने बड़ी मांग कर दी है।

अभिषेक सिंह

Bharat Ratna For Kanshiram: कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी के वोटबैंक में सेंधमारी की पूरी तैयारी में जुट गई है। दो दिन पहले राहुल गांधी ने कांशीराम के सम्मान में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में एक कार्यक्र को संबोधित किया तो आज उनकी जयंती के मौके पर एक बड़ी मांग कर दी।

बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशी राम की जयंती के अवसर पर राहुल गांधी ने मांग की कि उन्हें 'भारत रत्न' से सम्मानित किया जाए। इसी सिलसिले में, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा। राहुल ने यह जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर साझा की।

कांशीराम के लिए 'भारत रत्न' की मांग

राहुल गांधी ने कहा, "मैं भारत सरकार से आग्रह करता हूं कि वह सामाजिक न्याय के महान योद्धा और बहुजन चेतना के मार्गदर्शक, मान्यवर कांशी राम जी को 'भारत रत्न' से सम्मानित करे। यह सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान न केवल कांशी राम जी के प्रति, बल्कि उस पूरे आंदोलन के प्रति भी एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जिसने लाखों बहुजनों के लिए अधिकारों, प्रतिनिधित्व और आत्म-सम्मान का मार्ग प्रशस्त किया।"

राहुल ने बढ़ाई मायावती की टेंशन

कांशीराम के लिए भारत रत्न की मांग कर राहुल गांधी ने यूपी की सियासत में हलचल मचा दी है। राहुल गांधी का यह कदम मायावती के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है। क्योंकि उत्तर प्रदेश वह राज्य है जहां कांशीराम ने BSP को एक बड़ी पॉलिटिकल ताकत बनाया था।

1984 में की थी बसपा की स्थापना

कांशीराम ने 1984 में BSP की स्थापना की थी। उन्हें उत्तर प्रदेश और देश के दूसरे हिस्सों में दलितों और दूसरे पिछड़े समुदायों को एकजुट करके एक मजबूत पॉलिटिकल वोट बैंक बनाने का क्रेडिट दिया जाता है। 15 मार्च को बहुजन समाज पार्टी विशेष तौर पर उनकी जयंती मनाती है।

बसपा के वोटबैंक में होगी सेंधमारी?

पिछले कुछ सालों में कमी आने के बावजूद भी अधिकतम ‘बहुजन समुदाय’ का वोट मायावती की पार्टी बसपा को मिलता रहा है। अब कांग्रेस कांशीराम जयंती से दो दिन पहले कार्यक्रम आयोजित कर और जयंती के मौके पर उनके लिए 'भारत रत्न' की मांक के जरिए बसपा के बहुजन वोटबैंक में सेंधमारी करने की कोशिश कर रही है।

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी

PM मोदी 19 सितंबर को करेंगे NGT के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, 17 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब