राहुल गांधी और हादसे में मृतक इंजीनियर की तस्वीर, (सोर्स-सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

'सड़कें, पुल और भ्रष्टाचार जान ले रहे हैं...', नोएडा हादसे को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर सीधा हमला

Rahul Gandhi: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए सिलसिलेवार तरीके से राहुल गांधी ने लिखा, "सड़कें जान ले रही हैं, पुल जान ले रहे हैं, आग जान ले रही है, प्रदूषण जान ले रहा है।

मनोज आर्या

Rahul Gandhi On Noida Engineer Death: नोएडा में पानी से भरे गड्ढे में गिरकर जान गंवाने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत का मामला बढ़ता ही जा रहा है। एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए नोएडा के सीईओ लोकेश एम को हटा दिया है और एसआईटी का गठन कर पांच दिनों के अंदर रिपोर्ट मांगी है तो वहीं अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मामले को लेकर सरकार पर निशाना साधा और कहा कि कोई जवाबदेही नहीं है।

सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए सिलसिलेवार तरीके से राहुल गांधी ने लिखा, "सड़कें जान ले रही हैं, पुल जान ले रहे हैं, आग जान ले रही है, प्रदूषण जान ले रहा है, भ्रष्टाचार मार रहा है, उदासीनता मार रही है। भारत का शहरी स्तर पर पतन का कारण धन, प्रौद्योगिकी या समाधान की कमी नहीं है, बल्कि यह जवाबदेही के अभाव के कारण है।

राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना

अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए राहुल गांधी ने सरकार पर जमकर निशान साधा। सरकार पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने लिखा- TINA : देयर इज नो अकाउंटेबिलिटी। दूसरी ओर हादसे के बाद ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (जीएनआईडीए) ने सड़क सुरक्षा उपायों में तत्काल सुधार के आदेश दिए हैं।

घटना के बाद हरकत में आया प्राधिकरण

सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, जीएनआईडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एन जी रवि कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सड़कों पर या उसके आसपास के सभी गड्ढों की पहचान करें और उन्हें तुरंत भरें तथा दुर्घटना की आशंका वाले स्थानों को बिना किसी देरी के चिह्नित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि दिशासूचक चिह्न, रिफ्लेक्टर और अवरोधकों सहित आवश्यक सुरक्षा उपाय तीन दिनों के भीतर सभी सड़कों पर लागू किए जाएं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिए आदेश

ये निर्देश 16 जनवरी को नोएडा के सेक्टर 150 में हुई घटना के मद्देनजर आए हैं, जिसमें 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हो गई थी। उसकी कार निर्माणाधीन स्थल के पास पानी से भरे गड्ढे में गिर गयी थी और उस निर्माणाधीन स्थल पर कोई अवरोधक भी नहीं था। इस घटना में लापरवाही के आरोप लगाए जा रहे हैं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यव्यापी सड़क सुरक्षा अभियान का आदेश दिया है।

बयान में कहा गया है कि सीईओ के निर्देशों के बाद जीएनआईडीए ने अतिरिक्त सीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस और सुमित यादव, महाप्रबंधक ए के सिंह और सभी क्षेत्राधिकारियों के साथ एक ऑनलाइन समीक्षा बैठक आयोजित की।

सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश

इसमें कहा गया है, सभी सहायक प्रबंधकों, प्रबंधकों और वरिष्ठ प्रबंधकों को अपने-अपने क्षेत्रों का सर्वेक्षण करने, गड्ढों, तीखे मोड़ों और खतरनाक स्थानों की पहचान करने और तत्काल सुधारात्मक उपाय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें