अरमान बिहारी  (सोर्स- सोशल मीडिया)
प्रयागराज

उमेश पाल हत्याकांड: अतीक गैंग के शूटर अरमान बिहारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, अब पुलिस करेगी पूछताछ

Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड में वांछित अतीक अहमद गैंग के शूटर अरमान बिहारी को प्रयागराज की विशेष एससी-एसटी अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अब पुलिस पूछताछ करेगी।

ओमप्रकाश सिंह परिहार, स्निग्धा श्रीवास्तव

Atiq Ahmed shooter Judicial Custody: प्रदेश का बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड में वांछित और माफिया अतीक अहमद गैंग का शार्प शूटर अरमान को कड़ी सुरक्षा के बीच प्रयागराज की विशेष एससी-एसटी अदालत में पेश किया गया। उमेश पाल हत्याकांड के बाद पुलिस से बचने के लिए वह एक पुराने मामले में अपने गृह जनपद बिहार के गया जिले के कोर्ट में आत्म समर्पण कर जेल चला गया था और इधर प्रयागराज फरार अरमान बिहारी की तलाश में जुटी रही। नए पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया के आने के बाद अतीक एंड कंपनी की कुंडली खंगालना शुरू हुआ।

जिसमें प्रयागराज पुलिस को अरमान की जानकारी मिली। जिसे प्रयागराज पुलिस ट्रांजिट रिमांड की कार्रवाई पूरी कर अरमान को सोमवार सुबह प्रयागराज लेकर पहुंची। पांच घंटे तक उसे भारी सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस लाइन में रखा गया। इसके बाद पुलिस ने अरमान को कोर्ट लेकर पहुंची। अरमान ने कोर्ट पहुंचने के दौरान अपना चेहरा कपड़े से ढंक रखा था। शाम करीब 4:15 बजे पुलिस टीम ने उसे स्पेशल जज एससी-एसटी मयंक कुमार की अदालत में पेश किया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने अरमान को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया।

कोर्ट से पुलिस मांगेगी कस्टडी रिमांड

उमेश पाल और उनके दो सरकारी गनर की हत्या के बाद से अरमान की तलाश में जुटी प्रयागराज पुलिस अरमान की गिरफ्तारी पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस के मुताबिक, अरमान उमेश पाल हत्याकांड के आरोपियों में शामिल है और वारदात के बाद से फरार था।

कोर्ट से न्यायिक हिरासत का आदेश मिलने के बाद अब प्रयागराज पुलिस पूछताछ के लिए अरमान की पुलिस कस्टडी रिमांड के लिए अदालत में अर्जी दाखिल करने की तैयारी में है। पुलिस उससे उमेश पाल हत्याकांड से जुड़े घटनाक्रम, फरारी के दौरान उसके ठिकानों और कथित मददगारों के बारे में पूछताछ करना चाहती है। रिमांड पर लेने के लिए अदालत से अनुमति मिलने के बाद बिहार पुलिस अरमान को प्रयागराज पुलिस के सुपुर्द करेगी।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोर्ट पहुंचा शूटर

अरमान की पेशी को ध्यान में रखते हुए कोर्ट परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। एक सौ से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। सुरक्षा व्यवस्था में महिला पुलिसकर्मी, पीएसी और तीन एसीपी स्तर के अधिकारी शामिल रहे। अदालत परिसर के बाहर सड़कों तक प्रयागराज पुलिस मौजूद रही। अरमान की सुरक्षा घेरा के साथ बिहार पुलिस के कमांडो भी सक्रिय रहे। पेशी के दौरान पुलिस ने अरमान को मीडिया और लोगों की भीड़ से बचाते हुए कोर्ट परिसर में प्रवेश कराया।

कोर्ट से अरमान के न्यायिक हिरासत का आदेश मिलने के बाद अब पुलिस की नजर उसकी कस्टडी रिमांड पर है। रिमांड मिलने पर पूछताछ के जरिए उमेश पाल हत्याकांड से जुड़े कई अहम पहलुओं को खंगालने की कोशिश प्रयागराज पुलिस करेगी।

अतीक से जुड़े अहम तथ्यों का हो सकता है खुलासा

अरमान बिहारी से पूछताछ के दौरान पुलिस को अतीक अहमद से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस को मिल सकती है। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि अरमान अतीक अहमद के भरोसेमंद लोगो में शुमार था। इससे पुलिस को उम्मीद है कि अतीक अहमद के बारे में अरमान को विशेष जानकारी होगी।

गुड्डू मुस्लिम को बाइक से लेकर पहुंचा था अरमान

उमेशपाल हत्याकांड के बाद उमेश पाल के घर के आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि अरमान बिहारी बमबाज गुड्डू मुस्लिम को बाइक से लेकर उमेश पाल के घर के पास पहुंचा था जहां उमेश पाल की 22 फरवरी 2023 को गोली मारकर हत्या कर दी गई।

India By Election 2026 LIVE: कानून तोड़ने के कारण हुमायूं कबीर को हिरासत में ले लिया गया: पश्चिम बंगाल पुलिस

बीजेपी के निशाने पर इंडिया ब्लॉक का मार्च, संबित पात्रा ने कहा- अराजकता फैला रही है कांग्रेस

इंडिया गठबंधन का CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ रण! इस्तीफे की मांग के साथ निर्वाचन सदन पर हल्ला-बोल

Weather Alert: दिल्ली से बिहार और यूपी तक बदलेगा मौसम, 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी की चेतावनी

फॉर्म 6 पर नहीं थम रही तकरार! राहुल गांधी के नए दावों का ECI ने किया फैक्ट-चेक, खुलासे के बाद नहीं आया जवाब