श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद (सोर्स: सोशल मीडिया)
प्रयागराज

श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद: खारिज हुईं चार अर्जियां, 18 वादों की सुनवाई में एकरूपता नहीं होने पर हाईकोर्ट नाराज

Allahabad High Court Rejects Four Applications: कोर्ट ने चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में अतार्किक अर्जियां दाखिल की गईं तो जुर्माना भी लगाया जा सकता है। मामले में अगली सुनवाई 10 दिसंबर को होगी।

ओमप्रकाश सिंह परिहार, नमिता प्रजापति

Highlights:

  • न्यायमूर्ति अवनीश सक्सेना की टिप्पणी, अलग-अलग दलीलों से साक्ष्य और सुनवाई की प्रक्रिया होगी प्रभावित

  • अगली सुनवाई 10 दिसंबर को, दोपहर दो बजे होगी मामले की सुनवाई

  • भविष्य में अतार्किक अर्जियां दाखिल की गईं तो लगाया जा सकता है जुर्माना

Shri Krishna Janmabhoomi Dispute: श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद से जुड़े मुकदमों में एकरूपता नहीं होने पर उच्च न्यायालय ने आपत्ति की है। ईदगाह और श्री कृष्ण जन्मस्थली को लेकर छिड़े विवाद को लेकर अलग-अलग पक्षकारो की ओर से एक जैसी मांगों के लिए अलग-अलग अर्जियां दाखिल किए जाने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने मूल वाद संख्या 7/2023 में दाखिल चार अर्जियों को खारिज कर दिया। मामले की सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति अवनीश सक्सेना की एकलपीठ ने कहा कि जब 18 वादों की सुनवाई के दौरान ही पक्षकारों की दलीलों में एकरूपता नहीं है, तो प्रमाणों के मामले में और जटिलता हो सकती है। ऐसी स्थिति में मुकदमों की सुनवाई को और आगे बढ़ाना कठिन होगा।

एकरूपता का अभाव, सुनवाई प्रभावित

श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद की सुनवाई के दौरान अपनी टिप्पणी में कोर्ट ने कहा कि सुनवाई के दौरान ही इतनी असंगतियां सामने आ रही है तो साक्ष्य के स्तर पर क्या स्थिति बनेगी? एकरूपता के अभाव में मुकदमों की सुनवाई प्रभावित हो सकती है।

कोर्ट ने चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में अतार्किक अर्जियां दाखिल की गईं तो जुर्माना भी लगाया जा सकता है। मामले में अगली सुनवाई 10 दिसंबर को दोपहर दो बजे निर्धारित की गई है।

चार अर्जियों पर अलग-अलग मांगें

खारिज की गई अर्जियों में पहली में रिकॉल की मांग की गई थी। वाद संख्या दो से पांच में 26 सितंबर 2025 के आदेश को वापस लेने का अनुरोध किया गया था। एक अन्य अर्जी भगवान श्रीकृष्ण लाला विराजमान के नेक्स्ट फ्रेंड कौशल किशोर ठाकुर की ओर से दाखिल की गई थी। इसमें देवता के हितों की रक्षा का मुद्दा उठाया गया था। दूसरी अर्जी में ठाकुर केशव देव जी के वंशजों, जादौन वंश और अन्य लोगों को पक्षकार बनाने की मांग की गई थी।

नीलामी विवाद में भी अहम टिप्पणी

अदालत ने कानपुर के अनवरगंज स्थित संपत्ति की नीलामी से जुड़े 36 साल पुराने मामले का भी उल्लेख किया। न्यायालय ने नीलामी खरीदार रविंद्र कुमार त्रिपाठी की दोनों याचिकाएं स्वीकार करते हुए स्पष्ट किया कि नीलामी की पुष्टि होने के बाद बिक्री निरस्त नहीं की जा सकती।

1989 में हुई थी नीलामी

कानपुर जल संस्थान के 17,635.58 रुपये के बकाये की वसूली के लिए संपत्ति कुर्क कर नीलामी की गई थी। दो दिसंबर 1989 को जारी उद्घोषणा के बाद 18 दिसंबर को नीलामी हुई। रविंद्र कुमार त्रिपाठी ने 1.90 लाख रुपये की सबसे ऊंची बोली लगाई। 31 जनवरी 1990 को बिक्री की पुष्टि और दो फरवरी को विक्रय प्रमाणपत्र जारी किया गया था।

Shivangi Singh Tilak Photos: शिवांगी के तिलक में क्या-क्या हुआ खास? देखें समारोह की वायरल तस्वीरें

राजस्थान पंचायत चुनाव में BJP क्यों हारी? जानें 5 बहुत बड़े कारण; 20 मंत्री नहीं बचा पाए अपना गढ़

IIT खड़गपुर के 75 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक सिक्का, छात्रों से की खास बातचीत

महाराष्ट्र में भारत के पहले 100% इलेक्ट्रिक हाइड्रोफॉइल जहाज का सफल परीक्षण, समंदर में दौड़ा कंडेला P-12 जहाज

फिल्म धुरंधर से बिल्कुल अलग है दाऊद इब्राहिम की असली जिंदगी? पूर्व FBI एजेंट कामरान फरीदी ने किए कई बड़े दावे