प्रयागराज: गैंगस्टर एक्ट के तहत माफिया अतीक अहमद की बेनामी संपत्ति पर कार्रवाई, भीटी में 14 भूखंड कुर्क

Atiq Ahmed Benami Properties Attached: पुलिस ने माफिया अतीक अहमद की बेनामी संपत्ति के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जमीन कुर्क कर ली। आरोप है कि अतीक ने लोगों को डरा-धमकाकर जमीनें खरीदीं।
Atiq Ahmed's benami properties attached
अतीक अहमद की बेनामी संपत्ति कुर्क(सोर्स: नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • 14 आराजी नंबरों में दर्ज जमीन कुर्क

  • अतीक ने अपराध से अर्जित धन से खरीदी जमीनें

  • पुलिस आयुक्त न्यायालय के आदेशनुसार की गई कुर्की की कार्रवाई

Atiq Ahmed Proxy-held Assets Action: माफिया अतीक अहमद की कथित बेनामी अचल संपत्ति के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस ने 14 आराजी नंबरों में दर्ज जमीन कुर्क कर ली। कैंट और एयरपोर्ट थाने की पुलिस ने राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के साथ मौजा भीटी, ताल्लुका असदुल्लापुर, तहसील सदर में यह कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, संबंधित जमीन अपराध से अर्जित धन से खरीदी गई थी और दूसरे व्यक्ति के नाम पर दर्ज कराई गई थी।

पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 की धारा 14(1) के तहत संपत्ति कुर्क करने का आदेश पुलिस आयुक्त न्यायालय ने 27 जुलाई 2026 को पारित किया था। यह आदेश वाद संख्या सीपी 2026004 (N)/2026 में दिया गया था। इसी के अनुपालन में जमीन कुर्क करने की कार्रवाई की गई।

Atiq Ahmed's benami properties attached
प्रयागराज: सुनवाई का मौका दिए बिना बर्खास्तगी नहीं, सहकारी समिति के कर्मचारी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत

मदन लाल भारतीया के नाम दर्ज थी जमीन

पुलिस का आरोप है कि अतीक अहमद ने अपने प्रभाव और दबदबे का इस्तेमाल कर लोगों को डराया-धमकाया और अपराध से अर्जित धन से जमीनें खरीदीं। पुलिस के मुताबिक, इनमें कुछ जमीनें अनुसूचित समाज के व्यक्ति मदन लाल भारतीया के नाम पर दर्ज कराई गई थीं। जांच में इन्हें अतीक अहमद की कथित बेनामी संपत्ति बताया गया है।

14 आराजी नंबरों में दर्ज जमीन पर कार्रवाई

पुलिस की ओर से जारी विवरण के मुताबिक, कुर्क की गई संपत्ति में आराजी संख्या 592, 133, 594 और 591 के एक-छठे हिस्से के अलावा आराजी संख्या 568, 485, 489 मि., 469, 598 और 138 के एक-पांचवें हिस्से की जमीन शामिल है। इसके साथ ही आराजी संख्या 488, 566, 587 और 558 में दर्ज जमीन भी कुर्क की गई।

आराजी संख्या 138 में कुल 0.2970 हेक्टेयर जमीन में से 0.0594 हेक्टेयर हिस्से को कुर्क किया गया है। पुलिस के जारी विवरण में कुल 14 आराजी नंबरों में दर्ज संपत्ति पर कार्रवाई किए जाने की जानकारी दी गई है। पुलिस के मुताबिक, कुर्की की कार्रवाई न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की गई।

Atiq Ahmed's benami properties attached
प्रयागराज-जौनपुर हाईवे पर भीषण हादसा; कार की टक्कर से गड्ढे में पलटा ई-रिक्शा, 11 घायल

पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई

कार्रवाई में कैंट थाना प्रभारी अमर नाथ राय, उपनिरीक्षक रविंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल तुफैल खान और कांस्टेबल रितेश प्रसाद शामिल रहे। एयरपोर्ट थाने की पीपलगांव चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक कुमार गौरव सिंह और कांस्टेबल रविंद्र सिंह ने भी कार्रवाई में हिस्सा लिया। राजस्व विभाग की ओर से क्षेत्रीय लेखपाल प्रतीक पांडेय मौजूद रहे।

Navbharat Live
navbharatlive.com